अपडेटेड 26 February 2025 at 14:07 IST

नोएडा: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

पार्सल में मादक पदार्थ समेत अन्य आपत्तिजनक सामान होने का डर दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

Follow :  
×

Share


डिजिटल अरेस्ट | Image: Freepik

Noida : पार्सल में मादक पदार्थ समेत अन्य आपत्तिजनक सामान होने का डर दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि एक महिला ने थाने में शिकायत दी थी कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगों ने उससे 84 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और जिन खातों में रकम भेजी गई उनकी जांच शुरु की गई।

सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों की पहचान चंडीगढ़ निवासी राम सिंह और अक्षय कुमार तथा मोहाली निवासी नरेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई है। अक्षय कुमार बैंककर्मी है, जबकि राम सिंह खाताधारक है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी पहले भी जालसाजी की कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। आरोपियों के एक साथी उमेश महाजन को दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 30 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सिंह ने कहा कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: 'सबको मिल गया ना...', जनता दरबार में आए बच्चों से CM योगी की मुलाकात; चॉकलेट देकर पूछ ली स्‍कूल वाली बात- दिल जीत लेगा VIDEO

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 February 2025 at 14:06 IST