अपडेटेड 13 February 2026 at 09:56 IST

ना चेतावनी का बोर्ड, ना ही कोई बैरिकेडिंग...अब नोएडा के खुले नाले में गिरी कार, प्रशासन की लापरवाही फिर आई सामने

नोएडा में सेक्टर-70 के बसई गांव के पास खुले नाले में एक कार गिर गई। गनीमत रही कि ड्राइवर पहले से ही गाड़ी के उतर चुका था। यहां भी नाले पर कोई बैरिकेडिंग नहीं थी। सड़क पर खुले जानलेवा गड्ढों को लेकर फिर एक बार सवाल उठ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


नोएडा में युवराज की मौत के बाद अब सेक्टर-70 में खुले नाले में गिरी कार | Image: Republic

Noida Open Drain Incident: नोएडा में सेक्टर-10 के बसई गांव के पास फेस-3  पुलिस के पास देर रात एक कॉल आती है, जिसमें सूचना दी जाती है कि एक खड़ी कार खुले नाले में गिर गई है। मौके पर ड्राइवर कार में मौजूद नहीं था वो कार से पहले ही निकल चुका था। इस तरह बड़ा हादसा होने से टल गया। आए दिनों दिल्ली-NCR के खुले नाले और गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। हाल ही में नोएडा के सेक्टर 150 में युवराज मेहता की कार पानी में भरे गड्ढे में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद दिल्ली के जनकपुरी इलाके में भी सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। जिसके बाद सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठे।

नोएडा सेक्टर 70 में ऐसा हादसा होने से बच गया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि बसई गांव के पास शराब के ठेके के पास ड्राइवर कार छोड़कर कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान कार नाले में गिर गई। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस नाले को ढकने के लिए कई बार प्रशासन को कहा गया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। 

फिसलकर नाले में जा घुसी गाड़ी

दरअसल कार सड़क के किनारे खड़ी थी। ड्राइवर ने कार से उतरने से पहले हैंडब्रेक नहीं लगाया था। देखा तो अचानक कार फिसलकर नाले में जा घुसी और आधी डूब गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के पास कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं था।

ऐसे खतरे क्यों बने हुए हैं?

यह हादसा पिछले दर्दनाक हादसों की याद दिलाता है। जब सड़क पर खुले जानलेवा गड्ढे मौत का कारण बने। इस तरह सड़क पर खुले गड्ढे ज्यादा तर निर्माण कार्य अधूरा रह जाने की वजह से खुले रह जाते हैं। वहीं,  बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड की कमी भी सामने आती है, जिससे अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं देना और लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं।

स्थानीय निवासियों की मांग है कि सभी खुले नालों और गड्ढों को तुरंत ढका जाए और सुरक्षा उपाय किए जाएं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि सड़क पर सतर्क रहें और किसी भी खतरे और बड़े खुले गड्ढों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें: 'एपस्टीन से मुलाकात में असहज था...',हरदीप पुरी ने आरोपों को बताया बेतुका

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 09:56 IST