अपडेटेड 7 April 2025 at 19:16 IST

Noida: पहले सिर पर हथौड़े से किया वार फिर काटा गला... अवैध संबंध के शक में ले ली पत्नी की जान, कातिल पति का खौफनाक कबूलनामा

Noida Crime: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

Follow :  
×

Share


Noida Crime | Image: Republic

Noida Crime: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस दिल झकझोर देने वाले मामले ने हर किसी को सकते में डाल दिया है।

दरअसल, रिश्तों में दरार और भरोसे की कमी वो कड़ी है जो पति-पत्नी के संबंधों को तहस-नहस कर देती है। ऐसा ही कुछ नोएडा सेक्टर 15 में हुआ जहां एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी ही इंजीनियर पत्नी की जान ले ली। पत्नी के लिए पति के मन में पैदा हुए शक ने रिश्तों की डोर को कमजोर कर दिया और फिर इसका अंत बेहद खौफनाक हुआ।

पत्नी के बदलते रवैये से परेशान था नुरुल्लाह 

अब पुलिस जांच में आरोपी पति ने खौफनाक खुलासा किया है। आरोपी पति ने बताया कि वो अपनी पत्नी के बदलते रवैये से परेशान था। उसके व्यवहार में आए बदलाव ने उसे दिन-रात परेशान कर रखा था। इतना ही नहीं, वो अधिकतर समय सोशल मीडिया पर बिताती थी। पत्नी की ये हरकतें उसे कांटे की तरह चुभने लगी थी। इसी के बाद उसने अपनी पत्नी की जान ले ली।

खून से लथपथ पड़ी थी आसमा की लाश

जानकारी के मुताबिक, ये पूरी वारदात 4 अप्रैल की है। एक लड़की ने पुलिस को कॉल कर पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मम्मी की लाश बेड पर खून से लथपथ पड़ी है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।

पहले पत्नी पर हथौड़े से किया वार फिर…

जांच में आरोपी पति नुरुल्लाह हैदर ने कबूला कि उसने पहले सोती हुई पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद जब वो बेहोश हो गई तो उसने गला रेतकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। आरोपी ने जिस समय पत्नी की हत्या की, उस समय दोनों बेटियां और मां बगल वाले कमरे में सो रही थीं। हत्या की किसी को भनक तक नहीं लगी।

आरोपी पति ने क्यों की हत्या?

पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने कबूला की उसे पिछले काफी समय से पत्नी के अवैध संबंध का शक था। पत्नी अक्सर फोन पर बात करती रहती थी। फोन मांगने पर व्हाट्सएप लॉक लगा देती थी। इतना ही नहीं, वो हमेशा उसकी बेइज्जती करती रहती थी। इसके बाद शक के आधार पर पति ने अपनी पत्नी आसमा पर पहले हथोड़े से वार किया और फिर गला काट कर हत्या कर दी।

आसमा और नुरुल्लाह में बढ़ रहे थे झगड़े 

आसमा खान एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम कर रही थी। वहीं, पति नरुल्लाह पिछले 10 वर्षों से बेरोजगार चल रहा था। आसमा और नुरुल्लाह के झगड़े दिन के साथ बढ़ रहे थे। बेटे की ओर से थाना फेज-1 में दर्ज कराई गई एफआईआर में इसका जिक्र किया गया है। नुरुल्लाह ने पत्नी की हत्या के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर किया था। उसने कहा कि उसके बेरोजगार होने के कारण आसमां हमेशा उससे दुर्व्यवहार करती थी।

जांच में ये भी सामने आया है कि पति नरूला हैदर को शक था कि आसमा का किसी स अवैध संबंध है। उसने बताया है कि उसकी पत्नी आसमा हमेशा फोन पर लगी रहती थी। दरअसल आसमा प्रोजेक्ट मैनेजर थी और वह काम के सिलसिले में बिजी रहती थी। जांच में ये भी सामने आया है कि पति नुरुल्लाह चाहता था कि उसकी पत्नी आसमा नौकरी छोड़ दे। इसको लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

गिरफ्तार कर लिया गया है हत्यारा

पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में दावा किया गया कि हथौड़े से वार के बाद आसमा कोमा में चली गई थी। इसके बाद उसका गला रेता गया था। जानकारी के अनुसार, आसमा के सिविल इंजीनियर थी जो नोएडा के सेक्टर 15 में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी। 

गौतमबुद्ध नगर DCP राम बदन सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल को हमें सूचना मिली कि सेक्टर 15 के सी-154 में एक महिला की हत्या कर दी गई है। इसमें पता चला कि नसरुल्लाह हैदर नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शक के आरोप में हथौड़े से और चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, शव का पोस्टमार्टम भी हो चुका है। आगे की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें: पहले छीला अंडा फिर छलकाया जाम... Delhi Metro में अश्लील डांस के बाद अब 'शराबी' युवक का VIDEO वायरल, भड़के यूजर्स
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 April 2025 at 18:35 IST