अपडेटेड 2 March 2025 at 16:47 IST
निकिता शुरू से ही झगड़ालू... झूठे मुकदमे में फंसाने की देती थी धमकी, FIR में मानव के परिवार का खुलासा
Agra Manav Sharma Death Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने पत्नी की बेवफाई से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
साहिल भांबरी
Agra Manav Sharma Death Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने पत्नी की बेवफाई से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं उन्होंने अतुल सुभाष की तर्ज पर आत्महत्या से पहले अपना वीडियो बनाया था। इस वीडियो में मानव ने पत्नी की बेवफाइयों के बारे में बताते हुए पंखे से लकटकर आत्महत्या कर ली थी।
अब इस मामले में FIR की कॉपी भी सामने आ चुकी है जिसमें मानव के परिजनों ने निकिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर में लिखा है कि निकिता का व्यवहार मानव व अन्य परिवारीजनों के प्रति ठीक नहीं रखा वह छोटी-छोटी बातों पर उग्र होकर घर में लड़ाई झगड़ा करने लगती थी। मानव शर्मा मुम्बई में नौकरी करता था इसलिए वह निकिता को भी अपने साथ मुम्बई ले गया जहां पर वो आये दिन मानव शर्मा के साथ लड़ाई-झगड़ा, क्लेश करती थी और मानव को धमकी देती थी कि मैं आत्महत्या करके तुम्हारे पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसवाकर जेल में सड़वा दूंगी।
निकिता के व्यवहार से तंग आकर अवसाद में चला गया मावव- FIR
FIR के मुताबिक, निकिता कहती थी कि मेरे परिजनों ने मेरी मर्जी के विरुद्ध तुझसे शादी कर दी है। मुझे तू पसन्द नहीं है मैं तो किसी और से प्यार करती हूं और मेरे कई ब्ययफ्रेंड है जिनके साथ में ऐशो आराम की जिन्दगी जीना चाहती हूं। मानव ने परेशान होकर निकिता की इन हरकतों के बारे में कई बार फोन पर भी बताया तब मैंने उसे समझाया कि अभी नई शादी हुई है बाद में सब ठीक हो जायेगा परन्तु निकिता की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया और वह उसके साथ रहने के दौरान काफी मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही। जिस कारण मानवन गहरे अवसाद का शिकार हो गया और अत्यधिक परेशान रहने लगा।
निकिता और उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर मानव ने की आत्महत्या- FIR
निकिता के मायके में भी उसे अपमानित किया गया और मानव खुग को काफी अपमानित व लज्जित महसूस कर अपने घर वापस आ गया और निकिता व उसके परिजनों की प्रताड़ना व लज्जित करने के कारण तंग व परेशान होकर मानव शर्मा ने दिनांक 24.02.2025 को सुबह 5.00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 2 March 2025 at 16:47 IST