दुकान में लोग कर रहे थे शॉपिंग तभी स्कूटी में हुआ ब्लास्ट, धमाके का VIDEO आया सामने: हादसा या कानपुर को दहलाने की साजिश?
कानपुर धमाके जांच अब NIA कर रही है। इस बीच धमाके का एक नया CCTV फुटेज सामने आया है, जो काफी भयावह है। वहीं, जांच में पुलिस को जहां घटना घटी उसके पास से 1 क्विंटल पटाखे मिले हैं।
कानपुर के मेस्टन रोड पर बुधवार शाम सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में हुए धमाके की जांच जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच घटनास्थल के पास एक खिलौने की दुकान का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज को देखकर ऐसा लग रहा है कि धमाका दुकान के अंतर हुआ है। घटना की जांच अब NIA कर रही है और यह पता करने कोशिश में जुटी है कि यह हादसा था या कानपुर को दहलाने की साजिश थी?
मेस्टन रोड स्थित बिसातीखाना विस्फोट जांच NIA हर एंगल से कर रही है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्फोटक पदार्थ के सैंपल और साक्ष्य जब्त किए, जिससे मामले में साजिश के एंगल पर जांच तेज हो गई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उस इलाके में अवैध पटाखों का भंडारण होता है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह धमाका दुकाने में रखें अवैध पटाखों में हुआ, जिसकी चपेट में आस-पास का इलाका आ गया।
कानपुर ब्लास्ट पर पुलिस का बड़ा खुलासा
कानपुर संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने कानपुर स्कूटी विस्फोट घटना पर बताया, "घटना में 8 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 4 लोग प्रारंभिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। 4 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। उस इलाके में लोग अवैध तौर पर पटाखे रखते हैं, पटाखे बनाते भी हैं जिसके चलते ये हादसा हुआ है।"
1 क्विंटल से ज्यादा पटाखे जब्त
कानपुर स्कूटी विस्फोट की घटना पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया, "पटाखों के गैरकानूनी भंडारण का मामला सामने आया है। जहां घटना घटी उसके पास से 1 क्विंटल पटाखे मिले हैं। 20-25 मीटर की दूरी पर एक गोदाम में 2.5-3 क्विंटल विस्फोटक मिला है जिसका इस्तेमाल पटाखों में किया जाता है। इस घटना में कोई भी आतंकवादी पहलू सामने नहीं आया है। इनके पास लाइसेंस नहीं था इसलिए कार्रवाई की जा रही है। 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
SHO सहित 5 पुलिसकर्मियों सस्पेंड
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मूलगंज SHO सहित 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। ACP जिनके क्षेत्र में ये घटना हुई है उनको तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया गया है। जिस स्कूटी में धमाका हुआ है वह व्यापारी बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी की है।
यह स्कूटी दो साल पहले हमराज कॉम्प्लेक्स में अग्निकांड वाली रात को वहीं से चोरी हुई थी। चोरी की गाड़ी में धमाका होने से पुलिस से लेकर जांच एजेंसियां तक सतर्क हो गई हैं।
धमाके का VIDEO आया सामने
खिलौने की दुकान का जो CCTV फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है,लोगों को आभास भी नहीं था कि यहां कुछ होने वाला है। दुकान में लोग कर रहे थे शॉपिगं कर रहे थे।वीडियो में दुकानदार खिलौने को पैकिंग करते नजर आ रहे हैं। तभी जोदार धमाका हुआ और दुकान में रखे सामान क्षतिग्रस्त हो गए। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भगाते नजर आए। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दुकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखा था और धमाका पटाखों में ही हुआ, इसकी चपेट में बाहर खड़ी स्कूटी आ गई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 16:46 IST