अपडेटेड 3 January 2026 at 23:26 IST

UP: नेहा सिंह राठौर की देर रात बढ़ी मुश्‍किलें, लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया; पहलगाम हमले के बाद PM मोदी पर किया था विवादित पोस्ट

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार (3 जनवरी) की देर रात करीब 10 बजे नेहा सिंह राठौर हजरतगंज थाने पहुंची हैं। पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में लिया है।

Follow :  
×

Share


UP: नेहा सिंह राठौर की देर रात बढ़ी मुश्‍किलें, लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया; पहलगाम हमले के बाद PM मोदी पर किया था विवादित पोस्ट | Image: Instagram/X

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार (3 जनवरी) की देर रात करीब 10 बजे नेहा सिंह राठौर हजरतगंज थाने पहुंची हैं। पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में लिया है। नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसी मामले में नेहा पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पिछले साल 27 अप्रैल 2025 को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। नेहा ने पहलगाम आतंकी हमले के बीच एक विवादित टिप्पणी की थी। नेहा सिंह राठौर की तरफ से इस केस में हुई एफआईआर को रद्द करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

दरअसल लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने पति हिमांशु के साथ आज हजरतगंज पुलिस स्टेशन पहुंचीं है। उन्हें दूसरा नोटिस दिया गया, उनके खिलाफ हेट स्पीच के लिए FIR दर्ज की गई है। वहीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु ने बताया कि करीब 15 दिन पहले हमें एक नोटिस मिला था। हजरतगंज पुलिस स्टेशन से पहला नोटिस मिला था। इसमें नेहा को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए हमने उन्हें बताया और कुछ समय मांगा और भरोसा दिलाया कि हम बाद में आएंगे।

पहलगाम हमले के बाद विवादित पोस्ट बना कार्रवाई की वजह

पुलिस के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखी टिप्पणी की गई थी। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना “जनरल डायर” से की थी, जिसे देश की संप्रभुता और एकता के खिलाफ माना गया। एफआईआर में कहा गया है कि इस पोस्ट के जरिए एक विशेष धार्मिक समुदाय को निशाना बनाया गया और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हुई।

अभय प्रताप सिंह ने दर्ज कराया था FIR

नेहा सिंह के पोस्टों से आहत होकर अभय प्रताप सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में नेहा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने और देश की अखंडता को तोड़ने वाली पोस्ट की है। अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि नेहा सिंह राठौर की हरकतें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अशांति पैदा करने के उद्देश्य से की गई थीं। उन्होंने दावा किया कि राठौर की पोस्ट, जिन्हें पाकिस्तान में व्यापक रूप से शेयर किया गया, का इस्तेमाल पड़ोसी देश के मीडिया द्वारा भारत की आलोचना करने के लिए किया जा रहा था, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा था।

इसे भी पढ़ें- आंखों पर काली पट्टी, हाथ में हथकड़ी और पानी की छोटी बोतल...बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला राष्‍ट्रपति मादुरो की पहली तस्‍वीर आई सामने

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 January 2026 at 23:26 IST