UP: पति कमाने गया बाहर तो 67 साल के ससुर की नीयत हुई गंदी, रोजाना करने लगा रेप, तंग आकर बहू ने ब्‍लेड से काट डाला जाकिर का प्राइवेट पार्ट

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुर पर कई सालों से रोजाना रेप करने का आरोप लगाते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

 
Follow :
UP: पति कमाने गया बाहर तो 67 साल के ससुर की नीयत हुई गंदी, रोजाना करने लगा रेप, तंग आकर बहू ने ब्‍लेड से काट डाला जाकिर का प्राइवेट पार्ट | Image: X/Pixabay

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुर पर कई सालों से रोजाना रेप करने का आरोप लगाते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरे राज्‍य में रिक्‍शा चलाने का काम करता है। उसके बाहर होने के चलते ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा। एक दिन मौका पाकर ससुर ने जबरदस्ती की। उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए धारदार हथियार से ससुर पर हमला कर दिया। प्राइवेट पार्ट कटने से ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को उपचार के लिए जहां अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बहू को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी सात साल पहले हुई थी और दंपति के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग पांच और छह साल है।

ससुर करता है गंदा काम और... पति को बताया तो उसने भी नहीं किया भरोसा

बहू ने पुलिस को बताया कि घर में काम करते समय भी 67 वर्षीय ससुर जाकिर उसे छेड़ते रहते थे। उसने जब ये बात अपने पति को बताई तो उन्होंने भी उसका भरोसा नहीं किया। आज मैंने खुद ही अपने ससुर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। मुझे पता था वो ऐसा करेंगे तभी मैंने पहले से अपने पास ब्लेड रख ली थी।

पड़ोसियों को भी ससुर के बारे में बताया था

पड़ोसियों के मुताबिक, महिला के दो मासूम बच्चे हैं और उसका पति शहजाद हरियाणा में किराए पर रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता है। पति के बाहर रहने के कारण वह घर में अपने बच्चों और ससुर के साथ रहती थी। एक पड़ोसन ने बताया कि महिला ने पहले भी मोहल्ले के लोगों को रो-रोकर बताया था कि उसका ससुर उसके साथ ज्यादती और गलत काम करता है, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

वहीं इस मामले को लेकर आलाधिकारियों का कहना है अभी किसी भी तरह की इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है शिकायत मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसमे आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- West Bengal: मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा, खुला हुआ था रेलवे फाटक, तेज रफ्तार ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर; 3 की मौके पर मौत

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 18 July 2026 at 08:32 IST