Kanpur: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, हिंदू बन लेस्बियन रूमाना ने खून से भर दी युवती की मांग, बंगाल ले जाकर करने वाली थी 'कांड' लेकिन...
पुलिस के मुताबिक रूमाना की उम्र 21 साल है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली तलाकशुदा मुस्लिम महिला है। पुलिस के अनुसार, रूमाना ने किशोरी को समलैंगिक प्रेम जाल में फंसा लिया।
गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट
यूपी के कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती अचानक गायब हो गई। उसकी बड़ी बहन ने पुलिस ने रिपोर्ट लिखाई और बताया नव्या नाम की एक महिला उसका अपहरण कर ले गई। पुलिस फौरन जांच में जुट गई। जब मामला खुला तो सब हैरान रह गए। पहला ये कि नव्या नाम की यह महिला रूमाना खातून निकली और दूसरा ये कि पूरा मामला लेस्बियन रिलेशन का था।
पुलिस के मुताबिक रूमाना की उम्र 21 साल है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली तलाकशुदा मुस्लिम महिला है। पुलिस के अनुसार, रूमाना ने किशोरी को समलैंगिक प्रेम जाल में फंसा लिया। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बंगाल ले गई। बंगाल पहुंचकर रूमाना ने किशोरी के साथ एक अनोखी रस्म की। उसने अपने खून से किशोरी की मांग भरकर निकाह जैसी रस्म पूरी की। पुलिस को आरोपी के मोबाइल में इन रस्मों की तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं।
सर्विलांस से पुलिस को मिली गुमशुदा महिला की लोकेशन
पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए किशोरी की लोकेशन पश्चिम बंगाल में ट्रेस की। पुलिस के बंगाल पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी किशोरी को लेकर ट्रेन से गुरुग्राम के लिए निकल गई। अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस ने उसे सेंट्रल स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी की सुरक्षित वापसी
पुलिस ने रूमाना खातून को गिरफ्तार कर लिया। अब वह जेल में है। किशोरी को उसके परिवार की बहनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिवार अब किशोरी की देखभाल कर रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पूछताछ में रूमाना से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी महिला ने किशोरी को गुमराह किया और गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। वहीं आरोपित महिला की शादी के बाद पति से तलाक भी हो चुका है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 14 April 2026 at 15:08 IST