अपडेटेड 30 March 2024 at 11:05 IST

मुख्‍तार अंसारी दफन, पत्नी अफशां फरार; करतूत ऐसी कि आखिरी बार भी नहीं कर पाई पति का दीदार

सबकी निगाहें मुख्तार अंसारी के पत्नी अफशां अंसारी पर थीं। हर कोई यह जानना चाह रहा था कि पति का अंतिम दीदार करने अफशां आएगी या नहीं।

Follow :  
×

Share


मुख्‍तार अंसारी दफन, पत्नी अफशां फरार; करतूत ऐसी कि आखिरी बार भी नहीं कर पाई पति का दीदार | Image: Facebook

Mukhtar Ansari Funeral: माफिया मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्‍तान में दफना दिया गया। गुरुवार की देर रात बांदा जेल में मुख्‍तार अंसारी की मौत हो गई थी। उसे दिल का दौरा पड़ा था। सुपुर्द-ए-खाक से पहले नमाज अदा किया गया। मुख्तार को अंतिम विदाई देने के लिए उसके भाई अफजाल अंसारी, बेटे उमर अंसारी और गाजीपुर के स्‍थानीय लोग कब्रिस्‍तान के बाहर मौजूद रहे।

सबकी निगाहें मुख्तार अंसारी के पत्नी अफशां अंसारी (mukhtar ansari wife afshan ansari) पर थीं। हर कोई यह जानना चाह रहा था कि पति का अंतिम दीदार करने अफशां आएगी या नहीं। पर हुआ यही। 75 हजार की इनामी अफशां अंसारी जनाजे में नहीं दिखी। उसे गिरफ्तारी का डर था। आपको बता दें कि अफशां अंसारी लंबे समय से फरार चल रही है। अफशां के खिलाफ दर्जनों मामलें दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अफशां अंसारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया हुआ है।

जमीन हड़पने से लेकर गैंगस्‍टर एक्‍ट तक...अफशां पर कई गंभीर आरोप

अफशां अंसारी पर आरोप है क‍ि उसने अनुसूचित जाति के लोगों को डरा धमकाकर उनकी जमीन को अपने नाम करा ल‍िया। जब पुल‍िस को इस मामले की जानकारी म‍िली तो उन्‍होंने जमीन को कब्‍जा मुक्‍त कराया और इसके बाद आरोप‍ियों के ख‍िलाफ केस दर्ज क‍िया। इसमें मुख्‍तार की पत्‍नी का नाम भी शाम‍िल है। इस मामले की सुनवाई करते हुए व‍िशेष अदालत ने अफशां अंसारी और गाजीपुर निवासी शाहिद रजा व अनवर शहजाद के विरुद्ध वारंट जारी किया था।

इसे भी पढ़ें- दुनिया समझ रही थी कश्ती भंवर में है...जब बिना नाम लिए मुख्तार अंसारी ने CM योगी को दिया था चैलेंज!

शादी से पहले नहीं था अफशां को कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड

मुख्तार अंसारी से शादी के पहले अफशां अंसारी का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं था और ना ही कोई अपराधिक मामला दर्ज था। अफशां अंसारी पर गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम और मऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

ईडी भी कर रही अफशां की तलाश

ईडी को भी मनी लांड्रिंग के केस में अफशां की तलाश है। तमाम नोटिस के बाद भी वह ईडी के सामने पेश नहीं हुई है। इसके अलावा आयकर विभाग भी अफशा का बयान दर्ज करने के लिए नोटिस देकर तलब कर चुका है। अफशां करीब तीन साल से अंडरग्राउंड है।

इसे भी पढ़ें- बाबू रूह तो रहेगी, बॉडी चली जाएगी... मुख्‍तार की वो आखिरी कॉल; जिसमें थर्र-थर्र कांप रहा माफिया

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 30 March 2024 at 10:43 IST