अपडेटेड 6 April 2024 at 12:30 IST

खत्म नहीं हो रहा सपा का 'मुख्तार प्रेम', पोस्‍टर लगा मुस्लिमों से की ईद ना मनाने की अपील

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी उससे जुड़ी राजनीतिक पार्टियों का लगावा कम नहीं हो रहा है।

Follow :  
×

Share


खत्म नहीं हो रहा सपा का 'मुख्तार प्रेम', पोस्‍टर लगा मुस्लिमों से की ईद ना मनाने की अपील | Image: Republic

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी उससे जुड़ी राजनीतिक पार्टियों का लगावा कम नहीं हो रहा है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता ने मुख्‍तार के हमदर्दी में पोस्‍टर लगावाए हैं। ये पोस्‍टर समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के कार्यालय के बाहर लगी है जिसमें सपा नेता राम सुधाकर यादव ने मुसलमानों (Muslims) से ईद (EID) ना मनाने की अपील की है। बता दें कि सुधाकर यादव 'मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड' के पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके हैं।

पोस्‍टर लगाने के बाद जब खबरें सामने आईं तो आनन-फानन में उसे हटा दिया गया। पोस्‍टर के माध्‍यम से राम सुधाकर यादव ने मुसलमानों से कहा कि वे ईद के दिन ईदगाह पर मौन रखें।आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की 28 मार्च को मौत हो गई थी। 

देर शाम बांदा जेल में  तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मुख्तार अंसारी पर 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे।  उत्तर प्रदेश की विभिन्न अदालतें सितंबर 2022 से उसे आठ मामलों में सजा सुना चुकी हैं।  

मुख्‍तार के परिवार से मिलने जाएंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), मरहूम मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने गाजीपुर जाएंगे। जानकारी के मुताबिक वो रविवार को करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देंगे। अखिलेश पहले लखनऊ से वाराणसी जाएंगे और फिर वहां से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें- बाल, नाखून और हड्डी...कब्र में 10 साल भी नहीं सड़ेगी मुख्‍तार की लाश, अफजाल ने बताया फ्यूचर प्‍लान

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 April 2024 at 12:01 IST