अपडेटेड 6 December 2024 at 20:13 IST

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादीशुदा महिला को बंगाल से आगरा ले आया मोहसिन, बनाया बंधक और फिर...

आरोप है कि जब महिला ने वापस लौटने की बात कही तो युवक ने उसे बंधक बना लिया। युवती जैसे-तैसे उसके चुंगल से निकली।

Follow :  
×

Share


प्रेमी ने बनाया बंधक | Image: Freepik

Agra News: सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर प्यार के जाल में फंसाने के मामले आजकल आम हो चले हैं। अक्सर ही ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है। ताजा मामला एक विवाहित महिला से जुड़ा आया है। उसे इंस्टाग्राम पर एक शख्स से प्यार हो गया, जिसके बाद वह उसके लिए अपने पति और बच्चे को छोड़ भाग गई।

मोहसिन खान नाम के शख्स ने महिला को अपने जाल में फंसाया और उसे पश्चिम बंगाल से आगरा ले आया। आरोप है कि जब महिला ने वापस लौटने की बात कही तो युवक ने उसे बंधक बना लिया। युवती जैसे-तैसे उसके चुंगल से निकली।

6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार, फिर...

पूरा मामला कुछ ऐसा है कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला का पति पूर्वी वर्धमान में एक फैक्ट्री में श्रमिक है। करीब 6 महीने पहले वह इंस्टाग्राम पर मोहसिन खान नाम के एक शख्स के संपर्क में आई और दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद शख्स ने उसे आगरा बुला लिया।

युवती को बंगाल से आगरा ले आया शख्स

जानकारी के अनुसार मोहसिन महिला को लेकर पश्चिम बंगाल से आगरा आ गया था। वह 15 सितंबर को घर से निकली थीं। इसके बाद दोनों ने जगदीशपुरा के किशोरपुरा इलाके में एक किराए के मकान में साथ रहना शुरू कर दिया। इस बीच महिला के पति ने पूर्वी वर्धमान पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मोहसिन ने बनाया महिला को बंधक

कई दिनों की महिला की गई। इसके बाद उसके आगरा में होने की जानकारी मिली। करीब एक महीने पहले महिला का पति आगरा गया और यहां उसने विहिप के जिला महामंत्री करन गर्ग से मुलाकात कर पत्नी की खोज में मदद की मांग की। तब भी कोई सुराग हाथ न लगने पर वह वापस लौट आया। इसके बाद महिला ने फोन पति को मोहसिन द्वारा बंधक बनाए जाने की सूचना दी। उसने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी और विहिप कार्यकर्ताओं की भी मदद मांगी।

इस बीच 6 दिसंबर को जैसे ही महिला को मौका मिला, वह मोहसिन के चंगुल से भागकर थाने पहुंची। महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से मोहसिन के साथ आगरा आई, लेकिन अब वह अपने पति के पास जाना चाहती है।

वहीं, जगदीशपुरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने कहा कि मामले में अगर महिला मोहसिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल महिला को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: मायावती को नहीं रास आया सपाई 'समधी', सपा विधायक के बेटी से बेटे की शादी करने वाले BSP नेता को निकाला

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 6 December 2024 at 20:13 IST