रात के 1 बजे, तंग कपड़े और हाथों में हाथ...श्रद्धा दुबे के संग सीढ़ियों से उतरते दिखा शिवा, नए VIDEO में रश्मि भी थी साथ; पकड़ा गया बड़ा झूठ

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। अब इस मामले से जुड़ा ताजा CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें शिवा शर्मा सीढ़ियों से उतर रहा है और श्रद्धा दुबे का हाथ पकड़े हुए है।

 
Follow :

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। अब इस मामले से जुड़ा ताजा CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें शिवा शर्मा सीढ़ियों से उतर रहा है और श्रद्धा दुबे का हाथ पकड़े हुए है। इन दोनों से पहले श्रद्धा की बहन रश्मि हाथ में मोबाइल थामे हुए सीढ़ी से नीचे उतरती है। बता दें कि शिवा की हत्या के आरोपी में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर को जेल भेजा जा चुका है।

इस वीडियो से श्रद्धा दुबे का एक झूठ तो सामने आ गया है। उसने अपने पहले के वीडियो में हर बार कहा था कि उसकी बहन रश्मि कभी शिवा से नहीं मिली। श्रद्धा दुबे ने कहा था कि रश्मि शिवा को जानती तक नहीं है। अवध अपार्टमेंट में फ्लैट के मालिक अजय राय के यहां लगे सीसीटीवी में श्रद्धा दुबे, शिवा शर्मा और रश्मि एक साथ जाते हुए दिख रहे हैं।

इस संबंध में अजय राय ने कहा कि वो उग्र स्वभाव की महिला थी। किसी को गाली देने का अंदाज इतना वीभत्स होता था कि सामने वाले की यकीन ही नहीं होगा कि इतनी सुंदर महिला ऐसी गाली दे सकती है। श्रद्धा के झगड़ालू रवैये की वजह से मैंने ये सीसीटीवी लगवाया था। इसमें भी श्रद्धा को ऐतराज था। लोग कहते हैं कि पुरुष प्रधान देश है, लेकिन सुनी हमेशा महिलाओं की जाती है और पुरुष बेचारा पीड़ित होता है।

'घटना के दिन लिफ्ट का इस्तेमाल कर निकले थे'

इसके अलावा घटना वाले दिन श्रद्धा समेत कोई भी सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। सभी चालाकी से लिफ्ट का इस्तेमाल करके निकल गए क्योंकि श्रद्धा को फर्स्ट फ्लोर पर सीसीटीवी लगे होने की जानकारी थी।

इसके अलावा बालकनी के तरफ लगा सीसीटीवी की डायरेक्शन भी उसको पता थी क्योंकि जिस तरफ शिवा गिरा है, वह सीसीटीवी के बैक साइड है। जबकि, श्रद्धा का फ्लैट और अजय राय का फ्लैट एक ही फेस पर बना हुआ है।

नागपुर से गिरफ्तार की गई थी श्रद्धा दुबे

शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे फरार हो गई थी. शुरुआत में उसके नेपाल भागने की बात सामने आई थी. बात में कई दिनों बाद मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया था. तीनों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से अदालत ने तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

बीती 9 अक्टूबर को लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की लाश श्रद्धा दुबे के इसी फ्लैट से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरकर हुई थी। घटना के वक्त शिवा के शरीर पर केवल अंडरवियर था, चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी और शरीर पर सिगरेट से दागने के निशान पाए गए थे। मृतक कारोबारी की मां ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन समेत चार लोगों पर शिवा को फ्लैट से नीचे फेंककर हत्या करने और माफिया के नाम पर लगातार धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया था। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को 12 दिनों तक छकाने के बाद आखिरकार 20 अक्टूबर को पुलिस ने श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर पूरे सिंडिकेट और हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई के माफिया जुल्‍फी से संबंध, शादाब और इशाक खान के नाम लखनऊ वाला फ्लैट...मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर हुए चौकाने वाले खुलासे, अब STF करेगी हिसाब
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 24 October 2026 at 17:51 IST