अपडेटेड 21 March 2025 at 11:27 IST

दाहिने कान से 7CM, ठोड़ी से 6CM नीचे और सिर धड़ से अलग... मेरठ में ऐसे टुकड़ों में काटा सौरभ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

मर्चेंट नेवी में काम करने वाला मेरठ का सौरभ राजपूत 4 मार्च को घर आया था और तब से लापता था। बाद में खुलासा हुआ कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसका कत्ल किया।

Follow :  
×

Share


मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में खुलासा हुआ. | Image: PTI

Meerut Murder: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पिछले दिनों मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ हत्या कर दी थी। दोनों ने सौरभ के शव के टुकड़े कर दिए और उसके शरीर के अंगों को सीमेंट से भरे ड्रम में सील कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि गर्दन के चारों ओर कटा हुआ घाव है। सिर को धड़ से अलग किया गया था।

मेरठ हत्याकांड में सौरभ राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि गर्दन के चारों ओर कटा हुआ घाव था। दाहिने कान से 7 सेंटीमीटर नीचे, जबड़े के दाहिने कोण से 4 सेंटीमीटर नीचे, ठोड़ी से 6 सेंटीमीटर नीचे, बाएं कान से 8 सेंटीमीटर नीचे, जबड़े के बाएं कोण से 4 सेंटीमीटर नीचे और सिर धड़ से अलग है। गर्दन क्षेत्र के सभी नरम ऊतक (Soft Tissues) साफ कटे हुए हैं। उसके अलावा ऊतक, सभी मांसपेशियां, सभी वाहिकाएं, तंत्रिकाएं, श्वासनली, अन्नप्रणाली साफ कटी हुई हैं। ह्योइड हड्डी और थायरॉयड उपास्थि भी कटी हुई है।

4 मार्च को घर लौटा था सौरभ भारद्वाज

मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत 4 मार्च को घर आया था और तब से लापता था। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि संदेह के आधार पर उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके साथी साहिल शुक्ला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान साहिल शुक्ला ने कबूल किया कि 4 मार्च को उसने और मुस्कान रस्तोगी ने सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने शव के टुकड़े कर दिए, उसे ड्रम में डाल दिया और सीमेंट से सील कर दिया। मामले में आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

हत्याकांड में तंत्र-मंत्र कनेक्शन!

इस हत्याकांड में तंत्र-मंत्र जैसी चीजों का भी खुलासा हुआ। बताया जाता है कि साहिल शुक्ला के घर में अजीबोगरीब चीजें मिली। कत्ल के बाद मुस्कान ने भी इस घर में रातें गुजारी थीं। पुलिस के मुताबिक,  साहिल की मां का निधन हो चुका था और इसका फायदा उठाते हुए मुस्कान ने अपने भाई के नाम से स्नैपचैट की एक फर्जी आईडी बनाई। फिर अपने प्रेमी साहिल को कहा कि 'तुम्हारी मरी हुई मां अवतरित हुई थी और कहा कि सौरभ का वध करना पड़ेगा।'

पुलिस अधिकारी दावा करते हैं कि मुस्कान ने साहिल को ऐसा अनुभव कराया कि वो साहिल की मां से बात कर सकती है। इसके बाद मुस्कान ने अपने दोस्तों से ऐसी जगह के बारे में पूछा, जहां पूजा के बाद सामान दबाया जा सके। मुस्कान साजिश रच रही थी कि कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ा जा सके। मेरठ नगर एसपी आयुष विक्रम सिंह बताते हैं कि जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदे और बेहोशी की दवाई खरीदी। उसके बाद हत्या को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: शराब, बिल्ली और नमक से तिलिस्‍म, सौरभ हत्याकांड में खौफनाक खुलासे
 

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 21 March 2025 at 11:27 IST