गाजियाबाद में सूर्या चौहान की वीभत्स हत्या से कांपा उत्तर प्रदेश, मायावती ने योगी सरकार को किया सतर्क, कहा- चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक...

गाजियाबाद में खोड़ा के सूर्या की हत्या से पूरे देश में आक्रोश है। इस हत्याकांड पर अब बसपा प्रमुख मायावती ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानूनी सजा दी जाए।

 
Follow :
Mayawati alerts Yogi Government | Image: x

Mayawati on Surya Murder Case: बसपा सुप्रीमो मायावती ने गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या को लेकर दुख जाहिर किया। साथ ही योगी सरकार को सतर्क करते हुए अपराधियों के लिए सजा की मांग की।

दरअसल, बकरीद के दिन विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने एक 17 साल के किशोर सूर्या पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। इस हमले में सूर्या इतनी बुरी तरह जख्मी हुआ कि खून से बुरी तरह सन गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सूर्या हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यूपी के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद और चिंताजनक है। इस प्रकार की आए दिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए।

योगी सरकार को किया सतर्क

उन्होंने आगे लिखा, ' इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जाएगा, ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।'

May 30, 2026

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने मामले को लेकर कहा, '28 मई को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे थाना क्षेत्र खोड़ा में एक किशोर को चाकू लगने की घटना संज्ञान में आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की  टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से हुए घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 29 मई को दोपहर लगभग 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं।'

तीन आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा, 'इसी क्रम में आज तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। पूरे प्रकरण में पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।' बता दें कि फिलहाल मुख्य आरोपी और उसका परिवार फरार चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Ghaziabad Murder: खून के बदले खून चाहिए साहब... बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की हुई हत्या, मां ने PM मोदी-CM योगी से मांगा इंसाफ
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 May 2026 at 13:33 IST