Mayawati: 2027 विधानसभा इलेक्शन को लेकर एक्शन में मायावती, समीक्षा बैठक के बाद किया बड़ा ऐलान, पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव
BSF चीफ मायावती ने 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अहम फैसला लिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर पंजाब में भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
- भारत
- 2 min read
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अहम फैसला लिया है। पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने इस फैसले की जानकारी दी। यूपी, उत्तराखंड के साथ-साथ उन्होंने पंजाब के लिए भी अलायंस को लेकर रुख साफ कर दिया है। मायावती ने एक प्रेस रिलीज शेयर की है, जिसमें बताया है कि बसपा किन-किन राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी।
मायावती ने समीक्षा बैठक के बाद अपने X पर एक प्रेस विज्ञप्ति साझा करते हुए पंजाब को लेकर बड़ा ऐलान किया। पार्टी ने साफ कर दिया है कि पंजाब में BSP किसी गठबंधन के बिना अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। इस फैसले के जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर पंजाब में भी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि BSP कर्मठ और ईमानदार लोगों को उम्मीदवार बनाएगी तथा अकेले दम पर बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर देगी।
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP
मायावती ने यह भी कहा कि अच्छा परिणाम लाकर पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियों के जनविरोधी रवैये से दुखी और त्रस्त जनता को BSP के माध्यम से गरीबी, बेरोजगारी से मुक्ति और आत्म-सम्मान युक्त जीवन का लाभ मिल सकेगा।
कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि
इस फैसले को मायावती ने संत गुरु रविदास, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और पार्टी के संस्थापक कांशीराम जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने 9 अक्तूबर को बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती को देश भर में बड़े पैमाने पर मनाने का ऐलान किया है।
कर्मठ और ईमानदार लोगों को मिलेगा मौका-मायावती
मायावती ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पिछली अखिल भारतीय बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के फीडबैक के आधार पर कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा। पंजाब इकाई को 9 अक्टूबर को होने वाली कांशीराम जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम पूरी तैयारी के साथ सफल बनाना है। साथ ही, 15 जनवरी 2027 को आयोजित ‘जनकल्याणकारी दिवस’ पर पंजाब स्टेट यूनिट को पिछले साल की तुलना में अधिक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है, ताकि अंबेडकरवादी आंदोलन को और मजबूत किया जा सके।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 August 2026 at 14:56 IST