'बाबा ने मेरा रेप किया...', मथुरा की सड़कों पर चिल्लाती लड़की का VIDEO वायरल, आरोपी के साथ लिव-इन में रहती थी मां, लोन वाला एंगल भी आया सामने

Mathura Viral Video: मथुरा में एक लड़की ने परिक्रमा मार्ग के ललिता आश्रम के पास हंगामा किया। उसने सब्जी की दुकान लगाने वाले वेशधारी बाबा प्रकाश चंद्र बेहरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Follow :  
×

Share


मथुरा मामले पर पुलिस का बयान | Image: X

Mathura news: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक वायरल हुए वीडियो ने सनसनी मचाु दी। वीडियो वृंदावन परिक्रमा मार्ग से था, जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर चीखती-चिल्लाती नजर आ रही थी। 17 साल की लड़की बार-बार कह रही थी, 'बाबा ने मेरा रेप किया है'। मां उसे संभालने की कोशिश कर रही है, जबकि भीड़ तमाशबीन बनी सब देख रही है। वीडियो देख हर कोई सन्न रह गया। अब इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी अब सामने आई है।

लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

बताया जा रहा है कि लड़की मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने ललिता आश्रम के पास काफी हंगामा किया और यहां सब्जी की दुकान लगाने वाले वेशधारी बाबा प्रकाश चंद्र बेहरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने जैंत थाना प्रभारी को इस मामले में जांच के निर्देश दिए। वहीं, लड़की को थाने बुलाकर उसका बयान भी दर्ज कराया गया। इसके बाद प्रकाश उर्फ बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ।

मध्य प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही थी लड़की

पूरे मामले में एक घर को लेकर विवाद भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की मूलरूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। वह हरियाणा के पलवल में गुरुकुल में 10वीं की छात्रा है। लड़की की मां मध्य प्रदेश के एक स्कूल में सरकारी टीचर थीं, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी है।

लड़की के पिता दिव्यांग थे। इस वजह से मां ने उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद मां-बेटी दोनों मथुरा आकर रहते लगे। बताया जा रहा है कि लड़की पलवल में रहती है और छुटि्टयों में मथुरा आती-जाती रहती है।

15 लाख रुपये का सामने आया मामला

पुलिस के अनुसार आरोपी ने लड़की की मां को अपना घर दान में दिया था। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों इसी घर में लिव इन में रह रहे थे। मकान बनवाने के लिए लड़की की मां ने बैंक से 15 लाख रुपये का लोन ले लिया था, जिसमें से 5 लाख रुपये चुका दिए गए थे, लेकिन 10 लाख का लोन अब भी बकाया था।

लड़की की मां प्रकाश चंद्र से लोन की किश्त चुकाने को कहती थी, जिसके लिए वह मना कर देता था। बताया जा रहा है कि प्रकाश और लड़की की मां के बीच इसको लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने कहा है कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी प्रकाश चंद्र बेहरा को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें: 'कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे कालीन भाई के बाद... OTT पर गांजा गंज भी बन जाए', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, सीजफायर पर क्या कहा?

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 21:36 IST