ताबड़तोड़ फटने लगे LPG सिलेंडर, आसमान में छाया धुंए का गुबार...नोएडा में कई दुकानों में लगी भीषण आग, एक की मौत की खबर
नोएडा में सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड प्वाइंट (होटल) में शनिवार दोपहर आग गई। आग लगने से आसपास धुएं का गुबार छा गया।
- भारत
- 2 min read
नोएडा में सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड प्वाइंट (होटल) में शनिवार दोपहर आग गई। आग लगने से आसपास धुएं का गुबार छा गया। बताया जा रहा है कि आसपास की खाने-पीने की अन्य दुकान तक भी आग पहुंच गई। इतना ही नहीं ताबड़तोड़ सिलिंडर फटने लगे जिससे आग ने विक्राल रूप ले लिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।
आग लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. फायर विभाग की टीम ने आग बुझाने के बाद घटनास्थल को खंगाला। इसी दौरान शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आग ने 5 से 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
पुलिस ने क्या बताया
नोएडा सेक्टर 125 में एमिटी यूनिवर्सिटी में लगी आग के बारे में एडीसीपी नोएडा जोन अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां आस-पास में जो अस्थायी दुकानें थी, उसे तत्काल खाली करवाया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहां एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई. इस हादसे की आगे की जांच जारी है।
आग लगने की वजह का पता नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि मृतक कौन था और आग लगने के समय वह दुकान के अंदर मौजूद था या नहीं। इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 24 October 2026 at 15:54 IST