अपडेटेड 21 September 2024 at 23:25 IST
EXCLUSIVE/ UP: मासूम को हवस का शिकार बनाना चाहता था युवक, फूट-फूट कर रोया पिता, कहा- हनुमान जी ने बचा लिया
जब वहां के CCTV कैमरों को खंगाला गया तो असलियत सामने आई। 21-22 साल का एक युवक हरे रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस में मासूम बच्ची को लेकर जा रहा था।
प्रशांत अमरनाथ मिश्रा
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर हर मां-बाप के पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। बागपत जिले के सिंघावली थाने में अहीर के डोला नाम के एक गांव में एक 6 वर्षीय मासूम को बंदरों ने बचा लिया। जी हं ये शत प्रतिशत सच है। आप ये सुनकर चौंक गए होंगे क्योंकि अभी तक आपने खबरों में जानवरों के हमले की खबरें ही पढ़ीं होंगी लेकिन यहां बंदरों के एक झुंड ने एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची को एक वहशी युवक के हाथों से बचा लिया। जब बच्ची के पिता को ये बात पता चली तो उन्होंने उस युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और कहा कि आज साक्षात बजरंगबली ने उनकी बच्ची को बचा लिया नहीं तो अनर्थ हो जाता।
दरअसल एक 21-22 साल का युवक एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था। तभी अचानक से घटनाक्रम ऐसा बदला कि कामांध युवक को अपनी ही जान बचाकर भागनी पड़ी। दरअसल बच्ची के पिता ने बच्ची से कहा कि अभी एक दूधिया आएगा पैसे वापस करने के लिए। इसके बाद वो घर से बाहर चले गए। इस बीच बच्ची घर पर अकेली थी तभी वो वहशी युवक वहां पहुंचा और बच्ची को दूधिया से पैसे दिलाने के बहाने बहला-फुसला कर पास की मस्जिद में ले गया। युवक ने पहले बच्ची को मस्जिद के बाहर खड़ा रखा और खुद मस्जिद में चला गया। इसके बाद वो मस्जिद से बाहर आया और बच्ची को लेकर गली में एक सूनसान जगह गया और उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इसी बीच बंदरों का एक झुंड अचानक से वहां पहुंच जाता है और उस युवक पर हमला बोल देता है। वह युवक अपनी जान बचाकर वहां से भागता है।
सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को ले जाता दिखा वहशी
वैसे तो इस युवक की पहचान तो नहीं हो पाई है लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वो उस मासूम बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया है। इस मामले को लेकर बच्ची के पिता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। बच्ची के पिता ने बताया कि बंदरों के रूप में साक्षात बजरंगबली ने उनकी बेटी की रक्षा की। बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने बच्ची को दूधिया से पैसे लेने की बात कही थी और वो घर से बाहर चले गए थे। इसके बाद एक युवक बच्ची को उसी समय दूधिया से पैसे दिलाने के बहाने बहला-फुसला कर ले गया था।
मीडिया से बातचीत करते हुए बच्ची के पिता का गला भर आया
बच्ची के पिता जब ये बातें कह रहे थे तो उनका गला भर आया था आवाज में भारीपन और आंखों से आंसू छलक आए थे। बच्ची के पिता ने कहा कि साक्षात बजरंगबली ने मेरी बेटी की रक्षा की नहीं तो पता नहीं क्या हो जाता। बच्ची के पिता के बताए जाने के बाद जब वहां के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो असलियत सामने आई। 21-22 साल का एक युवक हरे रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पैंट पहनकर मासूम बच्ची को लेकर अपने साथ जाते हुए देखा गया। ये युवक बच्ची को लेकर मस्जिद वाली गली में गया और वहां पर उसके कपड़े उतारकर हैवानियत की कोशिश की लेकिन तभी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया।
बच्ची को लेकर मस्जिद में गया था युवक
दरअसल आरोपी युवक बच्ची को लेकर पहले मस्जिद वाली गली में मस्ज़िद की चौखट पर पहुंचा जहां बच्ची को बाहर खड़ा कर खुद अंदर चला गया और फिर तुरन्त बाद बाहर आकर बच्ची को किसी और सुनसान जगह पर ले जाकर निर्वस्त्र कर रहा था। इससे पहले की कोई अनहोनी होती बंदरो के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया और बच्ची बच सकी। दरअसल बच्ची को ले जाते हुए युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा हैं कि युवक दूधिया से दूध के रुपये दिलाने के बहाने बहला कर बच्ची को ले गया, और फुटेज में जिस मकान के अंदर युवक दाखिल हुआ परिवार के मुताबिक वह मस्जिद हैं।
पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की
इस मामले में बागपत पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त शुरू कर दी है। पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की छानबीन के लिए और आरोपी युवक की गिरफ्तार के लिए बागपत पुलिस ने 3 सदस्यों की एक टीम गठित कर दी है। बागपत पुलिस ने सोशल मीडिआ के एक्स प्लेटफॉर्म पर टीम गठित करने की जानकारी भी शेयर कर दी है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 21 September 2024 at 23:25 IST