Prayagraj Accident: प्रयागराज में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौके पर मौत, CM योगी ने जताया दुख; कैसे हुई दुर्घटना?
Prayagraj Train Accident: यूपी के प्रयागराज जिले में एक दुखद घटना हुई है। यहां एक ट्रेन से कटने से 5 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
Prayagraj Train Accident news: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार (15 अप्रैल) को हुई इस दुर्घटना में ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर GRP और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रयागराज में हुई इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शव की सूचना मिलते ही ट्रैक पर उतरे थे सभी
हादसा करछना इलाके में पचदेवरा हाल्ट के पास हुआ। रेलवे पीआरओ अमित मालवीय ने इस दुर्घटना को लेकर बताया कि गाड़ी संख्या 12312 (डाउन दिशा) के गार्ड और लोको पायलट ने शाम को 6 बजकर 15 बजे किमी संख्या 801/24-22 पर डाउन मेन लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना दी थी। इसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया।
हादसे पर मची चीख-पुकार
इसी दौरान गाड़ी संख्या 12801 (अप दिशा) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस उस जगह से गुजर रही थी। चार लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे की टीम ने पांचों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद मुख्य रेल मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हुआ। पुलिस और रेलवे कर्मचारी ट्रैक को पूरी तरह साफ करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे गए थे।
CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों कोराहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस बीच रेलवे प्रशासन की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि ट्रेन के रुकने की स्थिति में वह अनावश्यक रूप से ट्रेन से न उतरें। रेलवे ट्रैक पर जाने से बचें और निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पूरी सावधानी बरतें।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 21:50 IST