हनीमून के लिए गोवा गई दुल्‍हन के साथ हो गया कांड, रात में डॉक्‍टर पति ने किया ऐसा काम चिल्लाते हुए भागी; दर्ज करा दिया केस

यूपी के महाराजगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 10 दिन बाद ही रिश्‍ते में ऐसी खटास आई कि नई नवेली दुल्‍हन हनीमून छोड़ वापस आ गई।

Follow :  
×

Share


हनीमून के लिए गोवा गई दुल्‍हन के साथ हो गया कांड, रात में डॉक्‍टर पति ने किया ऐसा काम चिल्लाते हुए भागी; दर्ज करा दिया केस | Image: Pixabay

यूपी के महाराजगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 10 दिन बाद ही रिश्‍ते में ऐसी खटास आई कि नई नवेली दुल्‍हन हनीमून छोड़कर गोवा से घर वापस आ गई। यहां आने के बाद उसने अपने डॉक्‍टर पति और ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करावाया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दुल्हन सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि बीते 12 फरवरी को उसकी शादी निचलौल क्षेत्र के चमनगंज पुल के समीप रहने वाले रत्नेश गुप्ता के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है ससुराल पहुंचने के बाद उसका उत्पीड़न किया गया, जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल आकर लोगों को समझाया और मामला शांत कराया।

19 फरवरी को हनीमून के लिए गई गोवा

19 फरवरी को नव विवाहिता अपने डॉक्टर पति के साथ गोवा चली गई। लेकिन गोवा के होटल में पहुंचने के बाद हनीमून ट्रिप एक हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया। दुल्हन ने पुलिस को जो तहरीर दी उसके मुताबिक 19 फरवरी को गोवा के एक होटल में उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

उसने घटना की जानकारी फौरन मायके वालों को दी और 22 फरवरी को फ्लाइट लेकर गोवा से घर आ गई। इसके बाद वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पति और ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि नवविवाहिता की तहरीर के आधार पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्री से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन पूरी तरह बंद, भीड़ देख लिया गया फैसला

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 15:00 IST