महाकुंभ: माघी पूर्णिमा पर लोगों, संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी

CM योगी ने महाकुम्भ के प्रमुख स्नान पर्व ‘माघी पूर्णिमा’ पर प्रदेशवासियों एवं महाकुम्भ में स्नान हेतु पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई दी।

Follow :  
×

Share


माघी पूर्णिमा पर लोगों, संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी | Image: PTI

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के प्रमुख स्नान पर्व ‘माघी पूर्णिमा’ पर प्रदेशवासियों एवं महाकुम्भ में स्नान हेतु पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) से प्रारंभ महाकुम्भ प्रयागराज-2025 में अब तक 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया है तथा अब माघ पूर्णिमा (12 फरवरी) स्नान का पावन अवसर है।

उन्होंने कहा ,‘‘ माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्नान, दान और पूजन का विशेष महत्व है। प्रयागराज में संगम स्थल पर एक माह का कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिये यह तिथि एक विशेष पर्व है। इसी के साथ माघी पूर्णिमा पर एक मास का कल्पवास पूर्ण हो जाता है। ’’

इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में किसी से भेदभाव नहीं-सीएम योगी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 11 February 2025 at 18:00 IST