Mahakumbh 2025: पहली बार किया जाएगा ‘विश्व हिंदू आर्थिक मंच’ का आयोजन
उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में देश और राज्य की विकास संभावनाओं पर चर्चा के लिए पहली बार विश्व हिंदू आर्थिक मंच (डब्ल्यूएचईएफ) का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में देश और राज्य की विकास संभावनाओं पर चर्चा के लिए पहली बार विश्व हिंदू आर्थिक मंच (डब्ल्यूएचईएफ) का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विश्व हिंदू आर्थिक मंच की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आठ फरवरी को यह आर्थिक सम्मेलन गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर आयोजित किया जाएगा।
महाकुंभ अर्थव्यवस्था पर चर्चा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 दिसंबर को मुंबई में आयोजित विश्व हिंदू आर्थिक मंच में कहा था, ‘‘ महाकुंभ अर्थव्यवस्था पर चर्चा करने के लिए आदर्श मंच है, क्योंकि विकास और विरासत एक साथ चलते हैं।’’ इस कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री ने महाकुंभ 2025 में डब्ल्यूएचईएफ सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था और मंच को महाकुंभ के दौरान एक आर्थिक सम्मेलन आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञप्ति में कहा गया, सम्मेलन के एजेंडे में उत्तर प्रदेश और भारत के भविष्य को आकार देने के उद्देश्य से कई चर्चाएं और सत्र शामिल हैं। इसमें उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रमुख सुधारों व विकास रणनीतियों के माध्यम से 2047 तक भारत के ‘विकसित राष्ट्र’ बनने की दिशा में मार्ग तलाशने पर भी चर्चा होगी। विश्व हिंदू आर्थिक मंच, हिंदू समुदाय के बीच आर्थिक वृद्धि और सहयोग को बढ़ावा देने के के लिए काम करता है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 February 2025 at 17:14 IST