लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर सन्नाटे में खड़ी कार में लगी आग, जिंदा जला युवक; कंकाल बन गया शरीर;VIDEO

सीतापुर हाईवे पर बीकेटी इलाके में सरइयां के पास अचानक एक कार में आग लग गई। हादसे में कार में मौजूद शख्स की जलकर मौत हो गई।

 
Follow :

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर बीती रात अचानक एक कार में आग लग गई। कार के अंदर मौजूद शख्स बुरी तरह फंस गया। देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई, फिर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग बुझाने के बाद गाड़ी में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला।

सीतापुर हाईवे पर बीकेटी इलाके में सरइयां के पास यह हादसा हुआ। दमकल कर्मी सबसे पहले आग बुझाने का काम शुरू किया ।भीषण आग में धमाके के साथ कार के शीशे तक फट गए थे। अंदर मौजूद युवक की जलकर मौत हो चुकी थी, उसका शरीर जलकर कंकाल बन गया था। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की आगे की जांच कर रही है।

आग बाद कार में हुआ धमाका

पुलिस कार नंबर के आधार पर डिटेल निकालने की कोशिश कर रही है। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे हादसा हुआ। मारुति जेन कार में अचानक आग लग गई। आग तेजी से पूरे कार में फैल गई। आग की तपिश कार में तेज धमाका हुआ और शीशे फटने लगे। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

जलकर कंकाल हुआ युवक का शरीर

स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को आग की सूचना दी। बीकेटी थाने से पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, कार के अंदर मौजूद शख्स की जलकर मौत हो चुकी थी। आग के कारण युवक की हड्डियां तक बाहर आ गई थीं। पुलिस हर बिंदु से मामले की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें: कभी प्रयागराज में बोलती थी अतीक की तूती... अब एक-एक कर बिखर गया कुनबा
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 August 2026 at 09:13 IST