शरीर पर लिपस्टिक पोती, कराया न्यूड डांस… शिवा को जलील कर खुश होती थी श्रद्धा, पुलिस के सामने उगले राज; पेन ड्राइव में हैं सफेदपोशों के काले करतूत
लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया है कि लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे ने वारदात के दिन शिवा के कपड़े उतरवा दिए थे। आरोपी मॉडल ने शिवा के शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी।
- भारत
- 3 min read
लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया है कि लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे ने वारदात के दिन शिवा के कपड़े उतरवा दिए थे। आरोपी मॉडल ने शिवा के शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी। इसके बाद श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि, करीबी आमिर और चालक दानिश के सामने शिवा को नाचने के लिए मजबूर कर दिया था। चारों ने मिलकर शिवा को जमकर जलील किया था। गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ में इन बातों का खुलासा हुआ है।
श्रद्धा दुबे ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शिवा शर्मा से इस तरह का डांस उसने पहली बार नहीं, बल्कि पहले भी कई बार या कहें अक्सर कराती थी। श्रद्धा ने कबूल किया कि ऐसा करने से बचने के लिए शिवा शर्मा उसके सामने पहले खूब गिड़गिड़ाया और फिर उसने फ्लैट की बॉलकनी से कूद कर अपनी जान दे दी। श्रद्धा ने पुलिस को बताया कि वह शिवा का इस्तेमाल कर रही थी। शिवा उसके काबू में था। वह उससे पैर तक दबवाती थी। आरोपी ने शिवा के कई वीडियो बना रखे थे।
किसान बाजार का एक फेमस कैफे था श्रद्धा दुबे का अड्डा
जांच में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि गोमती नगर स्थित किसान बाजार का एक चर्चित कैफे श्रद्धा दुबे का ठिकाना हुआ करता था। वह रोजाना वहां जाकर हुक्का पीती थी और वहीं से अपने नए-नए टारगेट सेट करती थी। श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद से ही उक्त कैफे का संचालक भी अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर फरार हो गया है। पुलिस अब कैफे संचालक की तलाश में दबिश दे रही है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के नेटवर्क के कई और गहरे राज खुलने की संभावना है।
शिवा को अपनी कई तस्वीरें दिखाई थी
श्रद्धा ने शिवा को अपनी कई तस्वीरें दिखाई थी, जिसमें वह बड़े अफसरों के साथ पार्टी में मौजूद थी। सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा ने सर के जरिए हजरतगंज थाने में एक एफआईआर भी करवाई थी। श्रद्धा के पास सर समेत कई अफसरों और सफेदपोश लोगों की फोटो है, जिसे उसने पेन ड्राइव में सुरक्षित रखा है। श्रद्धा ने इन तस्वीरों को ब्लैकमेलिंग के लिए रखा था। फोटो के जरिए ही वह लोगों पर धौंस जमाती थी।
श्रद्धा दुबे के पेन ड्राइव में है कई सफेदपोशों के काले कारनामे
श्रद्धा दुबे ने पुलिस की पूछताछ में एक पेनड्राइव का जिक्र किया है। बताया कि इस पेनड्राइव में कई सफेदपोश लोगों और अफसरों का काला चिट्ठा है, जो उसके पास आते थे। श्रद्धा इस पेनड्राइव में सुरक्षित मटेरियल का इस्तेमाल इन सफेदपोश लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए करती थी। पूछताछ में उसने ‘सर जी’ का भी जिक्र किया, कहा कि उनके जरिए उसने हजरतगंज थाने में एक एफआईआर भी कराई थी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 2 November 2026 at 08:52 IST