UP: लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, PGI के पास प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Lucknow: लखनऊ में अज्ञात बदमाशों ने एक प्रोपर्टी डीलर को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े गोली बारी से पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पक्षिम में दहशत का माहौल है।

Follow :  
×

Share


Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिनदहाड़े फायरिंग की खबर आई है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पक्षिम में दो पहिया पर सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो पहिया वाहन से सवार हमलावरों ने तीर राउंड फायर कर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी। 

कार से उतरने ही गोली मारी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सफेद कुर्ता-पजामा पहने कार से उतरता है और कुछ कदम चलता ही है कि पीछे से आकार एक अज्ञात हमलावर सीने में गोली मार देता है। हमलावर गोली मरने के बाद अपने साथी, जो बाइक पर सवार है, उकसे साथ फरार हो जाता है। यह पूरा घटना CCTV में कैद हो जाता है। जिस व्यक्ति को गोली लगी उसके बारे बताया जा रहा है कि वो एक प्रॉपर्टी डीलर है।

इलाके में दहशत का माहौल

यह मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पक्षिम का बताया जा रहा है। दिनदहाड़े गोली बारी के चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं, गोली लगने के बाद प्रोपर्टी डीलर को आनन फानन में घायल अवस्था में पीजीआई ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। 

जांच से जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इस मामले को प्रोपर्टी संबंधित नजरिए से जांच में जुट गई है और हमलावर का पता लगा रही है। वहीं, घटना स्थल को पुलिस ने चारों तरफ से घेर दिया है। 

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 27 May 2026 at 17:20 IST