UP: लखनऊ में एक अस्पताल के सामने खड़ी गाड़ी में दरोगा की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से हड़कंप, अजय सिंह के रूप में हुई शिनाख्त
लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार लखनऊ में तैनात दरोगा का शव मिला है, जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
- भारत
- 2 min read
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के मोहन रोड स्थित अर्थ हॉस्पिटल के सामने खड़ी कार में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह शव किसी और का नहीं, बल्कि लखनऊ में तैनात दरोगा का शव है।
मृत दरोगा की पहचान अजय सिंह, उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है। अजय सिंह का शव सेंट्रो कार (UP 74 J 3400) के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव की जानकारी मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है।
संदिग्ध हालात में लाश मिलने से हड़कंप
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के मोहन रोड स्थित अर्थ हॉस्पिटल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्पिटल के सामने खड़ी सेंट्रो कार (UP 74 J 3400) के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों दरोगा अजय सिंह का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस आत्महत्या या हत्या के नजरिए से जांच में जुट गई। हालांकि , पुलिस ने बही कोई बयान जारी नहीं किया है।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की तरफ से घटना के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 17 July 2026 at 18:53 IST