प्रेमी से निकाह करने के लिए दीवानगी की हद तक चली गई लड़की, खाया जहर लेकिन बची जान तो परिजन झुके; ऐसे हुई लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। प्रेमी से शादी की जिद्द पर लड़की अड़ गई। परिवार वाले तैयार नहीं हुए तो लड़की ने जहर खा लिया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसी जान बच गई। फिर कहानी में आया नया ट्विस्ट।
Saharanpur Love Story: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक लड़की गावं के ही एक लड़के से प्यार करती थी। वह उसी लड़के से शादी करना चाहती थी। लेकिन दोनों ओर के परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इस पर लड़की ने खतरनाक कदम उठा लिया। लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आया और इस लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग हुई।
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
यूपी के सहारनपुर स्थित गंगोह गांव में प्यार में नाकाम होने पर लड़की ने जहर खा लिया। आनन फानन में परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों के प्रयास के बाद लड़की की जान बच गई। दरअसल चांदनी नाम की लड़की गांव के अजीम नाम के लड़के के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग में थी। चांदनी उसी लड़के से निकाह करना चाहती थी। लेकिन दोनों ओर के परिजन तैयार नहीं थी। परेशान होकर लड़की ने जहर खा लिया। हालांकि अस्पताल में उसे बचा लिया गया।
हाजी सलीम कुरैशी की हुई एंट्री
फिर राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी की मामले में एंट्री हुई। उन्होंने दोनों परिवारों को समझाया। फिर भी दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। काफी प्रयास के बाद वे लोग तैयार हो गए। फिर हाजी सलीम कुरैशी के घर पर ही लड़के-लड़की का निकाह किया गया। निकाह के बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका काफी खुश थे लेकिन लड़की का परिवार नाखुश दिखा। परिवार वालों ने कहा कि लड़की से हमलोगों का नाता रिश्त अब खत्म।
इसे भी पढ़ें-Teacher's Day पर शिक्षक को भेजें ऐसे मैसेज, अपने स्पेशल अंदाज के साथ करें टीचर्स डे विश
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 September 2025 at 14:51 IST