अपडेटेड 22 March 2025 at 12:37 IST
धर्म परिवर्तन कराकर टुकड़े-टुकड़े... हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया तरबेज, परिवार को दी जान से मारने की धमकी
बरेली में तरबेज नाम का युवक 20 साल की युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने युवती के परिवार को उनकी बेटी के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी भी दी।
Love Jihad: प्रदेश में लव जिहाद से लेकर धर्मांतरण तक को लेकर योगी सरकार सख्त है। ऐसे मामलों को कानून के दायरे में भी लाया जा रहा है। इसके बावजूद राज्य में लव जिहाद की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर से आया है जहां तरबेज नाम का युवक 20 साल की युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इतना ही नहीं, तरबेज ने युवती के परिवार को धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गए तो उनकी वह उनकी बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा।
यह पूरा मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर का है। आरोप है कि तरबेज ने पड़ोस में रहने वाली 20 साल की युवती राशि को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि तरबेज ने फोन कर धमकी दी है जिसके बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं। अब परिजनों ने योगीो सरकार से बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई है।
प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगा ले गया तरबेज
राशि की मां के मुताबिक, तरबेज उनकी बेटी को काफी समय से तंग कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह स्कूल जाते समय उनकी बेटी का पीछा किया करता था और छेड़खानी करता था। इस बारे में युवती ने अपने घर वालों को कई बार शिकायत भी की। तरबेज उनकी बेटी को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाकर ले गया। आरोप है कि तरबेज लाखों के सोना-चांदी और जेवरात के साथ युवती को भगाकर ले गया। जेवरात में एक तोला सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, ढाई तोले का एक सोने का हार और ,26,700 रुपए शामिल है। जब इसकी भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने बेटी को तलाशने की कोशिश की। इस बारे में पता लगते ही तरबेज ने राशि के घर फोन करके धमकी दी कि अगर उन्होंने इस बारे में पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा। तरबेज ने कहा कि अगर पुलिस के पास गए तो तुम्हारी बेटी के टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दूंगा। तुम लोगों को भी गोली मार दूंगा।
'पुलिस के पास गए तो बेटी के टुकड़े-टुकड़े…'
युवती की मां ने कहा,'तरबेज ने कहा कि तेरी बेटी और सारे जेवर लेकर गाजियाबाद आ गया हूं। यहां इसका धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह कर लूंगा। अगर पुलिस के पास गए तो तुम्हारी बेटी की लाश के टुकड़े-टुकड़े करके फेक दूंगा, जिसका तुम लोग कभी पता नहीं लगा पाओगे। इसके बाद मैं ये देश छोड़कर नेपाल भाग जाऊंगा।'
परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार
राशि की मां ने आगे कहा कि वो हमारी बेटी को लंबे वक्त से परेशान कर रहा था। स्कूल जाते वक्त उसका पीछा करता था। इस बारे में हमने कई बार शिकायत भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब वो हमारी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और धमकी दे रहा है कि पुलिस में गए तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। उन्होंने सरकार से उनकी बेटी को सही सलामत लाने की गुहार लगाई है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में बीएनएस की धारा 87 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 March 2025 at 12:33 IST