UP: पंजाब कमाने गया पति तो गैर मर्द को दिल दे बैठी पत्नी, दो बच्चों को छोड़ जेवर-कैश लेकर हुई फरार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले मे एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के सात साल बाद जब पति पंजाब कमाने गया तो पत्नी एक युवक को दिल दे बैठी।
- भारत
- 2 min read
UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले मे एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के सात साल बाद जब पति पंजाब कमाने गया तो पत्नी एक युवक को दिल दे बैठी। उसने उसके साथ अलग दुनिया बसाने के सपने संजोए और झार में रखे जेवर-नगदी लेकर फरार हो गई। विवाहिता अपने पीछे दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) छोड़ गई है। घर पहुंचकर पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता की खोजबीन में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना के सौरहा खुर्द गांव निवासी विनोद की शादी जूही से सात वर्ष पूर्व हुई थी। एक सप्ताह पहले विनोद पंजाब कमाने चला गया। घर पर जूही, तीन वर्षीय बेटा आर्यन, 6 वर्ष की बेटी अमृता, सास व ननद रहते थे। उसी बीच एक शख्स से जूही की फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों की नजदीकियां बढ गईं। बीते सोमवार की रात जूही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
पत्नी की फरार होने की सूचना पर घर पहुंचा पति
पंजाब कमा रहा पति विनोद को जब उसकी मां और बहन ने सूचना दिया की बहू घर से प्रेमी संग फरार हो गई है तो वह मंगलवार शाम को घर पहुंचा। विनोद ने जब घर में रखे जेवर और नगदी चेक किया तो गायब था।
फरार पत्नी के खिलाफ पति ने पुलिस को दी तहरीर
प्रेमी संग फरार हुई पत्नी के खिलाफ विनोद ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्यवाही की मांग की है। पुलिस तहरीर पाते ही विवाहिता की खोजबीन में लग गई है। मामले में नेबुआ नौरंगिया प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। विवाहिता की खोज बीन जारी है।
(पीके विश्वकर्मा की रिपोर्ट)
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 29 January 2025 at 20:11 IST