UP: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल मेस में नॉन-वेज भोजन पकाने पर लगी रोक, जानिए क्यों लिया फैसला

लखनऊ के KGMU यूनिवर्सिटी के हॉस्टल मेस में नॉन-वेज खाना पकाने और परोसने पर रोक लगा दी गई है। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अब शाकाहारी भोजन ही परोसा जाने का निर्देश दिया है। आखिर यह फैसला क्यों लिया गया?

 
Follow :
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल मेस में नॉन-वेज भोजन पकाने पर लगी रोक | Image: kgmu

KGMU Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के हॉस्टल में छात्रों को अब नॉनवेज नहीं परोसा जाएगा। इतना ही नहीं, यूनिवर्सिटी के किसी भी हॉस्टल के मेस में मांसाहारी भोजन न परोसा जाएगा और नहीं ही पकाया जाएगा। यह फैसला यूनिवर्सिटी की चांसलर और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हालिया निरीक्षण के बाद लिया गया। हालांकि, यह बताया जा रहा है कि छात्र बाहर से ऑर्डर करके मंगा सकते हैं। आखिर ये फैसला क्यों लिया गया, आइए जान लेते हैं।

निरीक्षण के बाद लिया गया फैसला

गौरतलब है कि यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कुछ दिन पहले ही KGMU के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थी। इस दौरान जब उनके द्वारा द्वारा हॉस्टलों का निरीक्षण किया गया, तो तीन हॉस्टलों में नॉन-वेज खाना बनाते पाया गया था, जहां पर साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा गया था।

वहीं, बताया गया कि मेस में एक्सपायर्ड मसालों का इस्तेमाल मिला, जिसके बाद राज्यपाल ने गंभीर लापरवाही बताया। इसके बाद प्रशासन ने मेस को कड़ा निर्देश दिया गया। इस दौरान राज्यपाल ने मेस की व्यवस्था ठीक करने की बात भी कही।

सभी मेस में बनेगा सिर्फ शाकाहारी खाना

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की टिप्पणी के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के सभी 18 हॉस्टल के मेस में मांसाहारी भोजन न परोसा जाएगा और नहीं ही पकाया जाएगा। वहीं, इस मामले में यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रो. के.के. सिंह ने कहा कि यह सूचना सभी हॉस्टलों को पहुंचा दी गई है।

बाहर से ऑर्डर करके मंगाने की इजाजत

हालांकि, छात्रों के खाने की पसंद पर यूनिवर्सिटी की तरफ से पूरी तरह से रोक नहीं लगाई गई है। अगर कोई स्टूडेंट मांसाहारी भोजन खाना चाहता है, तो वो बाहर से ऑर्डर करके मंगा सकता है और खा सकता है। रोक सिर्फ हॉस्टल मेस में मांसाहारी भोजन बनाने पर लगाई गई है। 

ये भी पढ़ें: MP: धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर जमीन विवाद में फायरिंग करने का आरोप, एक युवक को गोली लगी

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 14 July 2026 at 22:04 IST