'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली... ये समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र नहीं ढकोसलापत्र', सपा के मेनिफेस्टो पर डिप्टी CM का तंज, डिंपल यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। सपा के घोषणापत्र पर अब बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसे घोषणापत्र नहीं कहूंगा बल्कि, मैं इसे एक 'ढकोसला पत्र' कहूंगा।

 
Follow :
सपा के मेनिफेस्टो पर डिप्टी CM का तंज, डिंपल यादव ने क्या कहा? | Image: ANI

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 2027 के उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। सपा ने इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है।

सपा के घोषणापत्र पर अब बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणापत्र पर तीखा वार किया है। डिप्टी सीएम ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि "यह घोषणापत्र लूट, भ्रष्टाचार, माफिया, अपराधियों और दंगाइयों की व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए है।"

घोषणापत्र नहीं, 'ढकोसला पत्र'-UP डिप्टी सीएम

सपा के चुनावी घोषणापत्र पर तीखा पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा "मैं इसे समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र नहीं कहूंगा बल्कि, मैं इसे एक 'ढकोसला पत्र' कहूंगा। यह घोषणापत्र लूट, भ्रष्टाचार, माफिया, अपराधियों और दंगाइयों की व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए है। इनके वादों को देखकर बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे 'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।"

November 26, 2026

फिर से बनेगी BJP की सरकार

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए आगे कहा कि "सत्ता पाने की हताशा में अखिलेश यादव जी इतने बेचैन हो गए हैं कि उन्होंने झूठ की पूरी दुकान ही खोल ली है। उन्हें पता है कि 2027 में समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं आने वाली है और भाजपा कहीं जाने वाली नहीं है, इसलिए वे सोच रहे हैं कि 'चलो, बस झूठे वादे ही कर देते हैं। भाजपा और हमारे NDA सहयोगी भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार में लौटेंगे।"

अखिलेश ने घोषणापत्र में अपना गुनाह कबूला-ओम प्रकाश राजभर

वहीं, सपा के घोषणापत्र पर तीखा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जो बात मैं पहले कहता था आज उस बात पर घोषणापत्र जारी करके अखिलेश यादव ने स्वीकार कर लिया है कि उनकी सरकार पिछली बार थी तो वे दंगा और गुंडई करते थे।"

November 26, 2026

सपा सांसद डिंपल यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "अब उत्तर प्रदेश के लोग खुद ही चुनाव में जा रहे हैं और 10 साल का भारतीय जनता पार्टी का जो राज रहा है, कहीं न कहीं सभी समाज और वर्ग के लोग दुखी हैं, पीड़ित हैं। अभी समाजवादी पार्टी का पहला घोषणा पत्र आया है। अभी दो और घोषणा पत्र महिलाओं के भी आएंगे।"

November 26, 2026

ये भी पढ़ें: UP Election 2027: बेरोजगारों को हर महीने ₹5000, 25 लाख युवाओं को नौकरी... अखिलेश यादव ने सपा का घोषणापत्र किया जारी, क्या-क्या चुनावी वादे?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 November 2026 at 21:02 IST