'कहा था साइकिल से बेहतर कुछ नहीं', अखिलेश यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- गलतफहमी हो गई है...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर दिए बयान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल चलाने से सबका स्वास्थ्य भी खराब हो जाएगा और जीवन भी संकट में पड़ जाएगा।

Follow :  
×

Share


Akhilesh Yadav, Keshav Prasad Maurya | Image: PTI, @kpmaurya1

Keshav Prasad Maurya on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें गलतफहमी हो गई है। सपा की साइकिल चलाने से सभी का स्वास्थ्य भी खराब हो जाएगा।

दरअसल, केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए। सरकार के इस फैसले पर विपक्ष हमलावर हो गया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। हमने पहले ही कहा है साइकिल से बेहतर कुछ नहीं। पेट्रोल कम खर्च करें।'

अखिलेश यादव को गलतफहमी हो गई- केशव

अब केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा, 'उन्हें गलतफहमी हो गई है कि समाजवादी पार्टी की साइकिल अच्छी है। समाजवादी पार्टी की साइकिल तो बहुत पहले ही पंचर हो चुकी है। 2014 और 2017 में ही पंचर हो चुकी है।'

'सपना न देखें कि साइकिल वालों को वोट मिलेगा'

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन ये जो साइकिल है वो देश के तमाम नागरिकों की साइकिल है जिसे चलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जबकि सपा की साइकिल चलाने से सबका स्वास्थ्य भी खराब हो जाएगा, जीवन भी संकट में पड़ जाएगा और उत्तर प्रदेश का भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा। वह ये सपना न देखें कि इसके कारण को साइकिल वालों को वोट दे देगा।'

पेट्रोल-डीजल के 3 रुपये लीटर बढ़े दाम

बता दें कि 15 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि ये सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। एक्सपर्ट्स की बडी चेतावनी है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो अगले 3 से 4 महीनों में ईंधन की कीमतों में इजाफा होना संभव है। 

यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak: 'बिल्ली कर रही थी दूध की रखवाली...'! NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली बायोलॉजी पेपर लीक की मास्टरमाइंड, गिरफ्तार

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 May 2026 at 20:09 IST