Crime News: प्रेमी ने फोन पर कहा- 'पति का काम तमाम कर दो', पत्नी ने घोंप दिया चाकू; 11 दिन बाद अस्पताल में मौत
कानपुर में बॉयफ्रेंड के उकसावे पर पत्नी ने पति को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। जब पत्नी अपने प्रमी से फोन पर बात कर रही थी तो पति ने पकड़ लिया इसके बाद जब विवाद शुरू हुआ तो मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने पति को जान से मार डाला। पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read
Kanpur Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी ने प्रेमी के उकसाने पर अपने पति को चाकू से गोद डाला, जिससे शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद 11 दिन तक इलाज के बाद पति की मौत हो गई। ये घटना फीलखाना इलाके की है।
मृतक मनीष गुप्ता की उम्र 45 साल थी, पत्नी निहारिका से 9 साल पहले लव मैरिज की थी, दोनों का 6 साल का बेटा रियांश भी है। परिजनों की मानें तो पिछले तीन साल से निहारिका का जम्मू के एक युवक से फेसबुक पर अफेयर चल रहा था। मनीष जब इस बात का विरोध करते तो घर में झगड़े होते थे।
प्रेमी से बात करते पकड़ा तो हुआ विवाद
जिस दिन चाकू से वार किया उस दिन पत्नी निहारिका अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। लेकिन मनीष ने उन्हें पकड़ लिया तो दोनों में बहस शुरू हो गई। इसी दौरान निहारिका ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और मनीष के पेट में कई वार कर दिए।
परिवार ने बताई दर्द भरी कहानी
मनीष परिवार का इकलौता बेटा था, उनके पिता रामकिशोर गुप्ता कपूर सप्लाई का काम करते हैं, मनीष किराना बाजार में ब्रोकर थे और बाद में अपना बिजनेस शुरू किया था। घटना के समय चीख सुनकर परिवार वाले दौड़े आए, मनीष खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें पहले लोकल अस्पताल ले जाया गया, फिर हैलट (एलएलआर) अस्पताल रेफर किया गया।
हैलट अस्पताल में होश आने पर मनीष ने बताया कि चाकू मारते समय निहारिका फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। प्रेमी ने चीख सुनकर कहा था- 'पति का काम तमाम कर दो'। फिलहाल पुलिस ने मनीष के पिता की शिकायत पर निहारिका कश्यप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगे की जांच की जा रही है। ये घटना पारिवारिक रिश्तों और अफेयर की वजह से होने वाली हिंसा को उजागर करती है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 18 June 2026 at 11:32 IST