अपडेटेड 10 February 2026 at 13:16 IST

लेम्बोर्गिनी कांड में बड़ा खुलासा, शिवम मिश्रा ही चला रहा था कार, कानपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया SHO को क्यों किया लाइन हाजिर

कानपुर लेम्बोर्गिनी केस में पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे के वक्त कार शिवम मिश्रा चला रहा था। साथ ही साफ शब्दों में कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है।

Follow :  
×

Share


Kanpur Lamborghini Accident News:  कानपुर शहर के पॉश इलाके में हुए लेम्बोर्गिनी हादसे में पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि हादसे के वक्त कार तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा ही चला रहा था।

कानपुर पुलिस कमिश्ननर रघुबीर लाल ने कहा, ‘जांच में साफ हो चुका है कि हादसे के वक्त कार शिवम मिश्रा चला रहा था। शिवम के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को ग्वालटोली थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।’

थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया- पुलिस

उन्होंने आगे कहा, 'आरोपी शिवम का पक्ष जानने के बाद जल्द से जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस ने शिवम के परिवार से संपर्क किया है। उनके पिता को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। शिवम मिश्रा के पिता ने बताया कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है, उसकी तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में उसके पिता खुद थाने में अपना पक्ष रखने पहुंचेंगे। उन्हें साफ शब्दों में जल्द से जल्द जांच में शामिल होने को कहा गया है, जिससे की मामले में जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जा सके।'

‘VIP ट्रीटमेंट देने को लेकर SHO पर हुई कार्रवाई'

SHO पर की गई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा, 'शिवम की कार को थाने में 'VIP ट्रीटमेंट' देने का आरोप था, जिससे लोगों में गलत मैसेज पहुंचा कि लोगों में पक्षपात किया जा रहा है। इसी लापरवारी के लिए उन्हें लाइन हाजिर किया गया।

पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा क्यों नहीं खोला गया?

शिवम को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के लिए दरवाजा नहीं खोले जाने को लेकर कमिश्ननर ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। वहां लोगों की भीड़ एकत्रित थी, जिससे बचने के लिए उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। शिवम के परिवार से हमारा संपर्क हो चुका था। उन्हें थाने में अपना पक्ष रखने के लिए समन भेजा गया।'

हादसे में सिर्फ एक जख्मी- पुलिस

उन्होंने आगे कार की टक्कर से 6 लोगों के घायल होने की खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि हादसे में सिर्फ एक शख्स को मामूली चोटें आई हैं। उनके कोहनी और पैर पर चोट आई है। 

यह भी पढ़ें: Kanpur Lamborghini Accident: लेम्बोर्गिनी ड्राइवर चला रहा था...वकील का ये दावा निकला झूठ, CCTV में स्टियरिंग थामे दिखा शिवम मिश्रा
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 13:13 IST