UP: बहन की शादी के लिए भाई बना चोर, पड़ोसी के घर से उड़ा दिए 15 लाख रुपए के जेवर और नगदी, तीन दिन के अंदर कानपुर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां बहन की शादी की तैयारियों के चक्कर में एक पड़ोसी ही चोर बन बैठा।
- भारत
- 3 min read
गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां बहन की शादी की तैयारियों के चक्कर में एक पड़ोसी ही चोर बन बैठा। कानपुर के जाजमऊ इलाके में हुई 10 से 15 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने चंद दिनों में ही खुलासा करते हुए 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से शत-प्रतिशत चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाजमऊ क्षेत्र में एक घर की छत की जाली तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया था और अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 10 से 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने व नकदी पार कर दी थी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ था और पीड़ित परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुराग जुटाए, तो जो सच सामने आया उसने सबको चौंका दिया।
क्या था पूरा मामला, तीन दिन के अंदर हुआ खुलासा
ताड़बगिया निवासी ओमान खान, जो एचसीएल में टैक्स डेटा इंजीनियर हैं और नागपुर में कार्यरत हैं, रविवार दोपहर करीब एक बजे अपने भाई खुशहाल खान और मां सूफिया खान के साथ लखनऊ गए थे। वे शादी की खरीदारी के लिए निकले थे। रात करीब आठ बजे जब परिवार घर लौटा, तो कमरों का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी गायब थी।
ओमान खान के अनुसार, चोर दो सोने के सेट, चार सोने की चूड़ियां, छह सोने की अंगूठियां और 40 हजार रुपये नकद ले गया था, जिसकी कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। ओमान खान के अनुसार, चोर दो सोने के सेट, चार सोने की चूड़ियां, छह सोने की अंगूठियां और 40 हजार रुपये नकद ले गया था, जिसकी कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी जाफर ने बताया कि वह पड़ोसी होने के कारण पीड़ित परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उसकी बड़ी बहन की डेढ़ महीने बाद शादी होनी थी, और घर में शादी के खर्च के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। इसी आर्थिक जरूरत ने उसे चोरी करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस के मुताबिक, जाफर पिछले करीब 10 दिनों से घर की रेकी कर रहा था। रविवार को परिवार के लखनऊ जाने के बाद, उसने घर को खाली पाकर अपनी चोरी की योजना को अंजाम दिया।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 August 2026 at 16:42 IST