अपडेटेड 17 September 2025 at 14:18 IST

UP: ड्रोन वाले चोर का फर्जी शोर मचाने वाले 48 गिरफ्तार, माहौल बिगाड़ने वालों पर कानपुर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

कानपुर शहर से लेकर गांव तक चोरों की फर्जी अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Follow :  
×

Share


गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

Kanpur News: कानपुर शहर से लेकर गांव तक चोरों की फर्जी अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कानपुर पुलिस की कार्रवाई से शहर समेत ग्रामीण व सीमा से जुड़े क्षेत्रों में हड़कंप मचा रहा। क्षेत्रों में चोरों की अफवाह फैलाने व लोगों को भ्रमित करने में पुलिस ने मंगलवार को दिनभर अभियान चलाकर कार्रवाई की।

कानपुर के चकेरी एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगातार कई अराजकतत्व चोरों की अफवाह फैलाकर लोगों में भय के साथ भ्रमित कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने मंगलवार 40 से ज्‍यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कानपुर पुलिस ने ऐसे क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया है। उनसे संवाद किया है। पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि अपने घरों में रहें और भ्रामक खबरों से बचे।

वहीं क्षेत्रीय जनता का इस पर कहना है कि उन्होंने कई बार चोरों को देखा है और उनको पकड़ने की कोशिश भी की है लेकिन आस पास में ग्रामीण क्षेत्रों की वजह से चोर फरार हो जाते हैं।

डीसीपी बोले-संदिग्ध दिखे तो तत्काल दें सूचना

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि जिले के शहर व ग्रामीणों से अपील है कि वह किसी भी हालत में कानून अपने हाथ में न लें। अगर कोई अंजान दिखाई दे तो उसकी पिटाई न करें। उससे बात करे और लगता है कि संदिग्ध है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस कार्रवाई करेगी और घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

इसे भी पढ़ें- PM Modi Mobile: कॉल करने वाले की Live फोटो, हैक-ट्रैक करना असंभव...जानिए कौन सा फोन यूज करते हैं पीएम मोदी

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 September 2025 at 14:18 IST