अपडेटेड 11 February 2026 at 19:57 IST
गाड़ी मैं चला रहा था, मालिक को दौरा पड़ा और वो मेरे ऊपर गिर गए...', ड्राइवर मोहन ने बयां की कहानी; लैंम्बॉर्गिनी हादसे में आया नया ट्विस्ट
कानपुर के वीआईपी रोड पर लग्जरी लेम्बोर्गिनी कार से हुए भीषण हादसे मामले में शिवम मिश्रा के ड्राइवर ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दूसरी ओर कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की आत्मसमर्पण की अर्जी को खारिज कर दिया है।
कानपुर में हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में नया मोड सामने आया है। इस मामले में कथित ड्राइवर मोहन ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अर्जी दाखिल की थी कि मगर कोर्ट ने मोहन के आत्मसमर्पण की अर्जी को खारिज कर दिया। ACJM-7 कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में शिवम मिश्रा को आरोपी बताया है,। पुलिस की रिपोर्ट के संज्ञान के आधार पर कोर्ट मोहन की याचिका को खारिज करता है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए ड्राइवर ने चौकाने वाला खुलासा किया है।
कानपुर के वीआईपी रोड पर लग्जरी लेम्बोर्गिनी कार से हुए भीषण हादसे मामले में शिवम मिश्रा के ड्राइवर ने चौकाने वाला खुलासा किया है। मामले में कथित ड्राइवर मोहन बुधवार को ACJM-7 कोर्ट में बताया कि हादसे वाले दिन गाड़ी वही चला रहा था, इसलिए वो सरेंडर कर रहा है। मगर कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर मोहन के आत्मसमर्पण की अर्जी को खारिज कर दिया।
कोर्ट ने कहा पुलिस की रिपोर्ट में मोहन का कोई भी जिक्र नहीं है। इसलिए वह आत्मसमर्पण नहीं कर सकता है। कोर्ट में सफाई देते हुए मोहन ने शिवम को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है। उसने बताया कि हादसे के वक्त शिवम को दौरा पड़ा, हाथ-पैर कांपने लगे और वह उसकी ओर गिर पड़े।
ड्राइवर मोहन ने बताया हादसे वाले दिन क्या हुआ था?
ACJM-7 कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की कोई दलील नहीं सुनीं। वहीं, कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में मोहन ने एक बार फिर दावा किया कि हादसे के समय लेम्बोर्गिनी कार वह खुद चला रहा था। उसने कहा, "जब हादसा हुआ तब गाड़ी मैं चला रहा था। अचानक शिवम मिश्रा को मिर्गी का दौरा पड़ गया। कार धीरे-धीरे चल रही थी। अचानक शिवम उस पर गिर पड़े और मैं बहुत घबरा गया। एक हाथ से शिवम को संभालते हुए गाड़ी कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन तभी कार ने एक थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी, डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर रुक गई।
हादसे के बाद मैं घबरा कर कार से निकल गया-ड्राइवर मोहन
पत्रकारों ने जब मोहन से सवाल किया कि CCTV में ड्राइविंग सीट पर शिवम नजर आ रहे हैं। इसके जवाब में मोहन ने बताया कि "मैं गाड़ी से उतरा और शिवम को ड्राइवर की सीट पर खींचकर बैठाया, फिर बाहर आया। जब पुलिस पहुंची, तब मैं बाहर खड़ा था। शीशा तोड़कर निकाला गया, तब मैं नीचे की तरफ से बाहर निकला। मोहन ने आगे बताया कि हादसे के बाद वह घबरा कर कार से निकल गया था, जबकि बाउंसर ने शिवम को बाहर निकाला और दूसरी गाड़ी से अस्पताल ले गए।"
कैसे हुआ था हादसा
बता दें कि घटना रविवार (8 फरवरी) दोपहर करीब 3.15 बजे ग्वालटोली के रेव-3 मॉल के पास हुई। 10 करोड़ की लग्जरी गाड़ी लेम्बोर्गिनी से कई लोगों को रौंद दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेम्बोर्गिनी पहले एक ऑटो-रिक्शा से और फिर एक खड़ी रॉयल एनफील्ड से जा टकराई। टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल सवार करीब 10 फीट हवा में उछल गया। इसके बाद कार बाइक के अगले पहिये के ऊपर चढ़ गई और उसे थोड़ी दूर तक घसीटती हुई। बाद में एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 17:33 IST