Kanpur Kidney Racket: कानपुर किडनी रैकेट के पर्दाफाश होने के बाद बवाल, डोनर और रिसिपिएंट दोनों की हालत कैसी? RML डॉक्टर ने दिया अपडेट

किडनी ट्रांसप्लांट के दो मरीजों जिसमें डोनर और रेसिपिएंट शामिल हैं, उन्हें बेहतर इलाज और संसाधनों की उपलब्धता के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) रेफर कर दिया गया है।

Follow :  
×

Share


Kanpur Kidney Racket: उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आए किडनी रैकेट मामले ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच, किडनी ट्रांसप्लांट के दो मरीजों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इन मरीजों के इलाज पर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्साधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने जानकारी दी है।

दरअसल, किडनी ट्रांसप्लांट के दो मरीजों जिसमें डोनर और रेसिपिएंट शामिल हैं, उन्हें बेहतर इलाज और संसाधनों की उपलब्धता के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) रेफर कर दिया गया है।

'रेसिपिएंट की हालत गंभीर थी, लेकिन…'

इन दोनों मरीजों से जुड़ी अपडेट देते हुए सौरभ अग्रवाल ने कहा कि रेसिपिएंट की स्थिति थोड़ी गंभीर थी, जिसमें किडनी फेलियर, सेप्टीसीमिया जैसे लक्षण दिख रहे थे। हालांकि, दो दिनों के ट्रीटमेंट के बाद उनमें काफी सुधार देखा गया है। रेसिपिएंट का हीमोग्लोबिन और क्रिएटिनिन स्तर स्थिर हो गया था।'

उच्च चिकित्सा संस्थान भेजे गए मरीज

उन्होंने आगे बताया कि रेसिपिएंट को अभी भी ट्रांसप्लांट के हिसाब से ट्रीटमेंट और जांचों की जरूरत थी। साथ ही, ऐसी सर्जरी के बाद में जो संभावित कॉम्प्लिकेशंस हो सकते हैं, उसके लिए जिन संसधानों कि जरूरत पड़ती है, वो यहां पर उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में सर्जरी के बाद होने वाले संभावित कॉम्प्लिकेशंस और आवश्यक एडवांस्ड संसाधनों की कमी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थान भेजने का निर्णय लिया।

सौरभ अग्रवाल ने कहा, 'प्रिंसिपल और RML के डायरेक्टर के बीच हुई बातचीत और नेफ्रोलॉजी यूनिट की सहमति के बाद आज सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर दोनों मरीजों को सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर कर दिया गया।

डोनर की हालत कैसी?

उन्होंने आगे बताया कि डोनर की स्थिति शुरुआत से ही स्थिर बताई गई है और वह पूरी तरह खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से हटेंगे AAP सरकार में लगे लाखों CCTV कैमरे, रेखा सरकार का आदेश; आखिर क्या है वजह?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 April 2026 at 13:47 IST