UP: कानपुर में भारी बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से पिता और तीन बेटियों की मौत; एक की हालत गंभीर

कानपुर के हिरनी गांव में बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर गिरा गया। हादसे में पिता और तीन बेटियों की मौत हो गई है, जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 
Follow :

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। घाटमपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर गिरा गया। मलबे में दबने से पिता और तीन बेटियों की मौत हो गई है,जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम ने मलबे के अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबा हटाने में स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम की मदद की।

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में एक कच्चा दो खंड का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर एक ही परिवार के पांच लोग मौजूद थे। मलबे में दबने से पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

मकान गिरते ही इलाके में मची चीख-पुकार

मकान गिरते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला गया।पुलिस के मुताबिक, मौके पर फायर विभाग की तीन गाड़ियां रेस्क्यू उपकरणों के साथ और एक MDRV भेजी गई।

मरने वालों का नाम आया सामने

सभी घायलों और मृतकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में पिता समेत चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए उस हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। मलबे से निकाले गए परिवार के पांच सदस्यों में 45 वर्षीय मुकेश कुमार, उनकी बेटियां काजल (20), माया (17), नीतू (7) और पल्लवी (5) शामिल हैं।

आस-पास के लोगों के मुताबिक, इलाके में पिछले कई दिनों  लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवीरें और छत पहले से कमजोर हो चुकी थीं। रविवार की सुबह भारी बारिश के बीच मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
 

यह भी पढ़ें:  दिल्ली में मौसम ने ली करवट, जानें IMD का ताजा अपडेट; कब तक बरसेंगे मेघा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 September 2026 at 14:24 IST