अपडेटेड 6 March 2026 at 12:27 IST

UP: मुखौटा लगाकर आया, पत्नी की गला काट कर दी हत्या, प्रेमी पर डाला तेजाब...होली पर पति के 'खूनी इंतकाम' से कांप उठा शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में होली के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चौक कोतवाली क्षेत्र के बालाजी नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 6 बजे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।

Follow :  
×

Share


UP: मुखौटा लगाकर आया, पत्नी की गला काट कर दी हत्या, प्रेमी पर डाला तेजाब...होली पर पति के 'खूनी इंतकाम' से कांप उठा शाहजहांपुर | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में होली के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चौक कोतवाली क्षेत्र के बालाजी नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 6 बजे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। साथ ही उसके प्रेमी पर तेजाब फेंककर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया। इस खूनी वारदात में आरोपी पति भी बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक पति मुखौटा लगाकर घर में घुसा था। इसी दौरान उसने पत्नी आरती की गला रेतकर हत्या कर दी।

मृतका की पहचान 31 साल की आरती के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के बालाजी नगर कालोनी की है। यहां एक मकान के बाहर लोगों ने महिला का शव खून से लतपथ पड़ा देखा। उसके पास एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा था। जबकि महिला के शव के पास एक व्यक्ति रो रहा था, वह भी घायल था। जब सुबह लोग रंग खेलने के लिए निकले तो सारा नजारा देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

आरती ने करीब 10 साल पहले मनमोहन पांडे (उर्फ सोनू) से लव मैरिज की थी। दोनों का रिश्ता मूल रूप से रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र से जुड़ा था। वैवाहिक जीवन में लगातार विवाद चलते रहे। आरती ने पति के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। इसी दौरान आरती का चौक कोतवाली क्षेत्र के बृजदीप से संबंध शुरू हो गया। पिछले कुछ महीनों से दोनों बालाजी नगर में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मनमोहन इस रिश्ते से बेहद नाराज था। होली के दिन उसने मुखौटा पहनकर होली खेलने के बहाने घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही उसने बृजदीप पर तेजाब फेंक दिया, जिससे बृजदीप का चेहरा और शरीर बुरी तरह जल गया। जब आरती बाहर आई, तो मनमोहन ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। आरती की मौके पर ही मौत हो गई।

आरती ने दे रखी थी तलाक की अर्जी

आरती व मनमोहन की सात साल की बेटी भी है, जो अपनी मां के साथ रहती है। अनबन होने के बाद पति-पत्नी अलग हो गए थे। आरती ने तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी भी दी थी। जहां से छह महीने का समय मिला था। आरती ब्रजदीप के अधीन डाटा फीडिंग कार्य करती थी। इस बीच ब्रजदीप व आरती ने शादी करने का मन बना लिया।

इसे भी पढ़ें- रोमांस करती, सुख-दुख बांटती और...ये लड़की ऑनलाइन गर्लफ्रेंड बन करती है सबकुछ, मर्द मिलते नहीं फिर भी कमाती है करोड़ों रुपए

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 12:27 IST