UP: अविवाहित बेटी हो गई प्रेग्ननेंट, पिता ने पहले बनाया सुसाइड कर लेने का दबाव, नहीं मानी तो नदी में डुबो कर दी हत्या: फिर लाश के पैर छूकर मांगी माफी

उत्तर प्रदेश के आगरा में ऑनर किलिंग का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय अविवाहित और कथित गर्भवती बेटी को दवा दिलाने के बहाने आगरा के बासौनी क्षेत्र लाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला।

 
Follow :
UP: अविवाहित बेटी हो गई प्रेग्ननेंट, पिता ने पहले बनाया सुसाइड कर लेने का दबाव, नहीं मानी तो नदी में डुबो कर दी हत्या: फिर लाश के पैर छूकर मांगी माफी | Image: X

उत्तर प्रदेश के आगरा में ऑनर किलिंग का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय अविवाहित और कथित गर्भवती बेटी को दवा दिलाने के बहाने आगरा के बासौनी क्षेत्र लाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने नदी में पड़े शव के पैर छुए। इतना ही नहीं, बाकायदा बेटी की लाश को जल प्रवाहित करते हुए फोटो भी खिंचवाया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता और इस हत्याकांड में शामिल उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल में लापता युवती की हत्या संबंधी फोटो और वीडियो समेत अन्य साक्ष्य मिलने का दावा किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बेटी की हत्या की बात कबूली है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस अपने साथ आरोपी पिता को लेकर आगरा आई।

पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि करीब एक माह पहले उसे पता चला था कि उसकी बेटी चार माह की गर्भवती है। युवती के प्रेम संबंध दिल्ली में रहने वाले एक नाबालिग से थे। बेटी के गर्भवती होने की चर्चा मोहल्ले में फैलने लगी, जिससे वह खुद को अपमानित महसूस करने लगा। इसी के बाद उसने दामाद के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रच डाली।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

मामला बासौनी थाना क्षेत्र का है। दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले लखपत ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसकी अविवाहित बेटी (19) बेटी को दवा दिलाने की बात कही थी। 29 जुलाई 2026 को बेटी को दवा दिलाने (गर्भपात) की बात कहकर दिल्ली से आगरा लेकर आया था। उसे बासौनी लेकर गया। इसके बाद बेटी को चंबल नदी पर लेकर गया। जहां पर चंबल नदी में डुबोकर बेटी की हत्या कर दी। बेटी की हत्या करने का दामाद ने वीडियो बनाया था, जो मोबाइल में था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की हत्या करके दिल्ली पहुंचा और बेटी की गुमशुदगी तिगड़ी थाना में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने छानबीन की। दिल्ली पुलिस ने बताया कि छानबीन में बस्ती के लोगों ने भी पिता पर ही शक जताया था, जिस पर पिता को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने खुलासा किया कि उसने दामाद के साथ मिलकर बेटी की चंबल में डुबोकर हत्या की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर आगरा आई। दिल्ली पुलिस ने बासौनी थाना पुलिस के साथ मंगलवार को गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में युवती की तलाश शुरू की।

पहले बनाया बेटी पर खुदकुशी कर लेने का दबाव, नहीं मानी तो...

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पिता ने बताया कि बेटी के गर्भवती होने की चर्चा पूरे मोहल्ले में हो रही थी। इससे उसकी बदनामी हो गई थी। वह घर से नहीं निकल पा रहा था। बेटी के प्रेम संबंध एक किशोर से थे। वह उसे गर्भपात कराने के बहाने गांव लेकर आया था। यहां उस पर खुदकुशी का दबाव बनाया लेकिन वह मानी नहीं। इस पर हत्या कर दी। 

इसे भी पढ़ें- फ्रेंडशिप-डे पर 'मौत का गिफ्ट'! शादी को लेकर हुई बहस, ब्‍वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को नदी में फेंका; लड़की के हाथ पर 'लव इज प्‍वाइजन' वाले टैटू से पुलिस भी कंफ्यूज
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 August 2026 at 16:31 IST