अपडेटेड 11 August 2025 at 12:55 IST

UP: फतेहपुर में हिंदू संगठनों ने मकबरे को घेरा, मंदिर तोड़कर बनाने का दावा, कहा- ये हमारी धरोहर; भारी पुलिस फोर्स मौजूद

Fatehpur news: हिंदू संगठनों ने फतेहपुर के मकबरे की जगह वहां मंदिर होने का दावा किया है। मकबरे को लेकर बवाल बढ़ गया। हिंदू संगठनों के लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़कर मकबरे में घुस गए और वहां भगवा झंडा फहराया।

Follow :  
×

Share


Uttar Pradesh, Fatehpur news: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरे को लेकर बवाल मच गया। यहां मकबरे की जगह वहां मंदिर होने का दावा किया गया है। हिंदू संगठन मकबरे को तोड़ने पहुंचे के लिए भी पहुंचे। प्रशासन की ओर से मकबरे की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई हुई थी। बैरिकेडिंग तोड़ भीड़ मकबरे के अंदर घुस आई। इससे तनाव काफी बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुलिस ने लाठी से भीड़ को खेदड़ा। साथ ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई।

मकबरे में घुसकर फहराया भगवा झंडा

पूरा विवाद फतेहपुर में नबाव अब्दुल समद के मकबरे को लेकर हो रहा है। हिंदू संगठनों ने मंदिर तोड़कर मकबरा बनाने का दावा किया है। सोमवार (11 अगस्त) को बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यहां धावा बोल दिया। वे मकबरे में घुस गए और उसे तोड़ने की कोशिश करने लगे। 

ये मकबरा नहीं, हमारी धरोहर है- हिंदू संगठन

हालांकि वहां पुलिस भी तैनात थी, लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की बड़ी तादाद के सामने पुलिस बेबस नजर आई। हिंदू संगठन के लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मकबरे में जा घुसे। वे मकबरे पर चढ़ गए और वहां  भगवा झंडा भी फहराया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया, जिससे माहौल काफी बिगड़ गया। हिंदू संगठनों का कहना है कि यहां मंदिर तोड़कर मकबरा बनाया गया है। ये मकबरा नहीं हमारी धरोहर है। हम अपने धर्म के लिए लड़ेंगे। 

'कोई पूजा-अर्चना का अधिकार नहीं छीन सकता'

बजरंग दल के फतेहपुर जिला सह-संयोजक धर्मेंद्र सिंह कहते हैं, "हम दोपहर में यहीं पूजा-अर्चना करेंगे। प्रशासन हमें रोक नहीं पाएगा। हिंदू धर्म में कोई भी हमसे पूजा-अर्चना का अधिकार नहीं छीन सकता। यह हमारा मंदिर है जिसे वे मकबरा बता रहे हैं..."

बता दें कि हिंदू संगठनों ने 11 अगस्त को यहां पूजा-पाठ करने की बात कही थी। प्रशासन ने इसके लिए मना किया, फिर भी हिंदू संगठन पूजा करने पर अड़े रहे। इसके बाद सुबह से ही वो बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। 

यह भी पढ़ें: भारत मर्सिडीज, पाकिस्तान डंप ट्रक... जहर उगलते-उगलते सच बोल बैठे आर्मी चीफ असीम मुनीर, कराई पाकिस्तान की बेइज्जती


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 August 2025 at 12:19 IST