'इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए...', जब राहुल गांधी और योगी के मंत्री के बीच हुई तीखी नोकझोंक, VIDEO हुआ वायरल

यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिशा बैठक को लेकर कहा कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम पर चर्चा शुरू हुई, तो राहुल गांधी ने पूछा कि इस योजना के तहत क्या होता है।

 
Follow :

Rahul Gandhi Disha Meeting: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दिशा (डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटिंग कमेटी) की बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के बजट को लेकर सवाल-जवाब के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

दरअसल, यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस बैठक का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के बजट को लेकर सवाल-जवाब होता दिखाई दे रहा है। मंत्री ने दिशा की बैठक में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि बैठक में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम पर चर्चा शुरू हुई, तो राहुल गांधी ने पूछा कि इस योजना के तहत क्या होता है।

योजना की जानकारी मांगने पर भड़के मंत्री

उन्होंने आगे कहा कि इस पर मैंने उनसे कहा कि इस योजना में क्या होता है, इसकी जानकारी तो आपको होनी ही चाहिए। अगर आपको यह भी नहीं पता, तो आप योजनाओं की समीक्षा और उनका समन्वय कैसे करेंगे? मेरी यह बात सुनकर वह कहने लगे कि मैं यह जानना चाहता हूं कि इस योजना में प्रचार-प्रसार के लिए कितना बजट (मद) है।

खामियां ढूंढने में लगे रहे राहुल गांधी- मंत्री

उन्होंने आगे बताया कि मैंने उन्हें कहा कि आपकी असली मंशा भारत की मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित सरकार की इस पवित्र योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में नहीं है, बल्कि आपका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ कमियां और खामियां ढूंढ़ने में लगा हुआ है।

राहुल गांधी ने मंत्री को दिखाई टूटीं सड़कें

इसके अलावा राहुल गांधी ने इस बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को अपने मोबाइल पर टूटी सड़कें की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने जर्जर सड़कों और गड्ढों की तस्वीरें दिखाकर PWD अधिकारियों और DM से पूछा कि सड़कों की ऐसी हालत क्यों है? उन्होंने पूछा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? आप लोग क्या कर रहे हैं?

राहुल गांधी विकास के लिए TRP बढ़ाने आते हैं- मंत्री

मीटिंग के बाद दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था, 'सब कोई जानता है कि राहुल गांधी रायबरेली के विकास के लिए नहीं आते हैं, अपनी TRP बढ़ाने के लिए आते हैं। वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि चर्चा हो और सरकार की खामी मिल जाए। दिशा की बैठक में पूरे अनुसरण के दौरान हमने देखा कि राहुल गांधी को दिल्ली से आए हुए तीन लोग पर्ची लिख कर दे रहे थे। जितना उन्हें दिया जा रहा था, वे केवल उतना ही बोल पा रहे थे।'

September 9, 2026

उन्होंने आगे कहा, 'एक जगह तो बहुत ही हास्यास्पद स्थिति हुई। मुझे पूछना पड़ गया कि आप दिशा के अध्यक्ष हैं और अगर हमारी सरकार के अधिकारी और कर्मचारी को आपको बताना पड़ा कि किस योजना में क्या होता है तो आप अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने (राहुल गांधी) एक अधिकारी से पूछा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ कार्यक्रम में होता क्या है?'

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा अथवा भारत सरकार के द्वारा, राहुल गांधी को रायबरेली के विकास को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है। जब उन्हें योजना के बारे में पता ही नहीं है तो वे उसका अनुसरण क्या करेंगे? मुझे लगता है कि उनके पैरों में इतनी ताकत नहीं कि वे रायबरेली की सेवा का बोझ उठा सकें। वह सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास करते हैं।

यह भी पढ़ें: Kanpur Murder: 'जुम्मा-चुम्मा दे दे', इधर तड़प रहे थे करोड़पति ससुर, उधर DJ पर नाच रही थी 'कातिल' बहू; 'पार्टी नाइट' का नया VIDEO आया सामने
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 September 2026 at 11:49 IST