सूट-बूट, कम उम्र की लड़कियां और सीक्रेट रूम... 'भोला' नहीं है हाथरस वाला भोले बाबा; देखिए Photo
बाबा की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो सफेद सूट बूट पहने और काला चश्मा लगाए दिख रहा है। बाबा के आस-पास कम उम्र की महिलाएं खड़ी हैं।
- भारत
- 2 min read
Bhole Baba Latest News: यूपी के हाथरस में सत्संग समारोह में हुए भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से आयोजक और सत्संग करने वाला भोले बाबा फरार है। हादसे की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित की गई है।
नारायण साकार विश्व हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने FIR में बाबा को नामजद नहीं किया है। इस बीच भोले बाबा को लेकर कई नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बाबा के कुछ फोटो और पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो लड़कियों से घिरा है। बताया जा रहा है कि बाबा को कम उम्र की लड़कियों के बीच रहने का शौक है।
फूलों से सजा झूला और कम उम्र की महिलाएं...
बाबा की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो सफेद सूट बूट पहने और काला चश्मा लगाए दिख रहा है। बाबा के आस-पास कम उम्र की महिलाएं खड़ी हैं। बताया जा रहा है कि बाबा आश्रम में महिलाओं के लिए एक स्पेशल दरबार लगाया करता था। इस दरबार में वो खुदकर कृष्ण का अवतार बताकर पेश होता था।
आश्रम में था गुप्त कमरा
बाबा के आश्रम को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आश्रम में एक गुप्त कमरा था। इसमें सिर्फ 7 लोगों को ही जाने की इजाजत थी। इन सात लोगों में बाबा के करीबी सेवादार और कुछ महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा कोई दूसरा इस कमरे में नहीं जा सकता था।
शराब के शौकीन होने की भी खबर
बाबा पर आरोप हैं कि वह सिगरेट और शराब पीने का शौकीन है। लड़कियों को आस-पास रखने का आदी है। उसके महल जैसे आश्रम में पब, नाइट बार और स्पा सेंटर भी है।
इसे भी पढ़ें- हाथरस वाले भोले बाबा की परत दर परत खुल रही कलई, अब NEET पेपर लीक माफिया से निकला कनेक्शन | Republic Bharat
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 4 July 2024 at 12:40 IST