Hathras Stampede: लोग अब भी गायब, किस पोस्टमार्टम हाउस में किसकी लाश; देखिए मृतकों की पूरी लिस्ट
अब प्रशासन की तरफ से मृतकों की सूची जारी की गई है। हाथरस हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं
- भारत
- 2 min read
Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में भोला बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में अबतक 121 लागों की मौत हो चुकी है। 50 से अधिक लोग जख्मी हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं कुछ लोग लापता हैं जिनकी तलाश में उनके परिवार के लोग भटक रहे हैं। मृतकों में कई लोग ऐसे हैं जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
अब प्रशासन की तरफ से मृतकों की सूची जारी की गई है। हाथरस हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद तमाम आला अधिकारी मौक़े पर मौजूद हैं। मंगलवार शाम को डीजीपी प्रशांत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
देखिए मृतकों की लिस्ट, नाम-पता सबकुछ

मृतकों और घायलों को मुआवजा
यूपी सरकार ने इस दर्दनाक हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 3 July 2024 at 13:34 IST