अपडेटेड 24 December 2025 at 11:55 IST
बदनामी, डर और डिप्रेशन...रैपिड रेल में अश्लील काम करने वाली लड़की ने की खुदकुशी की कोशिश, कपल का VIDEO हुआ था वायरल
बीते दिनों रैपिड रेल से एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रों ने आपत्तिजनक हरकत की। अब मामले के तूल पकड़ने के बाद लड़की ने सुसाइड की कोशिश की।
Rapid Rail Viral Video: नमो भारत रैपिड रेल में अश्लील हरकत करने वाले छात्र और छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो को देखकर लोग स्तब्ध है, जबकि कई गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की। अब सामने आया है कि वीडियो में दिख रही छात्रा ने कथिततौर पर अपनी जान देने की कोशिश की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार ने उसका इलाज कराया। इसके बाद उसे दूसरे शहर में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया गया।
छात्र बीटेक, तो छात्रा कर रही BCA
जानकारी के मुताबिक, 'गंदी हरकत' करने वाले लड़का और लड़की मेरठ के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। जहां लड़की दुहाई के एक कॉलेज से BCA कर रही है, तो वहीं लड़का राजनगर एक्सटेंशन के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है।
घटना के बाद से नहीं गए कॉलेज
लड़की बालिग है और गाजियाबाद की रहने वाली है। लड़के और लड़की का घर सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। दोनों ही कथिततौर पर जाट समुदाय के बताए जा रहे हैं। खबरें हैं कि घटना के बाद से दोनों में से कोई कॉलेज नहीं गया।
ट्रेन ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसके अलावा जांच में पता चला है कि ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ ने ड्यूटी के दौरान आपत्तिजनक वीडियो को अपने फोन में कैद किया। इसके बाद वीडियो को वायरल कर दिया। ट्रेन ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया है।
कब की है घटना?
मामले में DBRRTS विभाग में सुरक्षा प्रमुख के पद पर तैनात दुष्यंत कुमार ने मुरादनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि 24 नवंबर की शाम करीब 4 बजे नमो भारत ट्रेन दुहाई से मुरादनगर जा रही थी। इसी ट्रेन के प्रीमियम कोच संख्या 23 में आपत्तिजनक हरकत देखी गई।
जांच में पता चला कि ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ ने ऑन ड्यूटी इस वीडियो को अपने फोन से रिकॉर्ड किया। बिना इजाजत ऑन ड्यूटी फोन का इस्तेमाल करना कंपनी के नियमों और स्टैंडिंग ऑर्डर का उल्लंघन है। इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को ऑपरेटर ऋषभ सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 December 2025 at 11:55 IST