गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर धमाके को लेकर बड़ी खबर, तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने धमाके की जिम्‍मेदारी, ATS कर रही दावे की जांच

गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है जिसमें तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से चौकी को निशाना बनाने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।

 
Follow :
गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर धमाके को लेकर बड़ी खबर, तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने धमाके की जिम्‍मेदारी, ATS कर रही दावे की जांच | Image: X

दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है जिसमें तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से चौकी को निशाना बनाने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। 'गाजी 2' नाम के एक एक्स अकाउंट से यह पोस्ट की गई है। हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

'गाजी 2' अकाउंट से की गई पोस्ट

सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट में वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी दी गई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने इसकी जिम्मेदारी ली है। यह दावा 'गाजी 2' नाम के एक्स अकाउंट से किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पोस्ट किसने की और इसमें किए गए दावे कितने सही हैं। पुलिस की ओर से जांच के नतीजे या संगठन की भूमिका की पुष्टि सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें- UP: बेटी की मौत के बाद बढ़ी नजदीकियां, फिर प्‍यार में सारी हदें पार...बीमार पति को छोड़ दामाद संग फरार हुई सास, घर में गड़ा सोना भी खोद ले गई
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 November 2026 at 10:45 IST