अपडेटेड 12 February 2026 at 15:01 IST

Whatsapp पर होती थी डीलिंग, रेट फिक्‍स होने पर मीटिंग...गाजियाबाद के बड़े होटल में चल रही थी जिस्‍मफरोशी, इस हाल में पकड़ी गईं कॉलगर्ल्स

गाजियाबाद में एक बड़े सेक्‍स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां के कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Follow :  
×

Share


Whatsapp पर होती थी डीलिंग, रेट फिक्‍स होने पर मीटिंग...गाजियाबाद के बड़े होटल में चल रही थी जिस्‍मफरोशी, इस हाल में पकड़ी गईं कॉलगर्ल्स | Image: X

दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक बड़े सेक्‍स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। यहां के कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित होटल सरोवर पोर्टिको (mahagun sarovar portico hotel) में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से 11 कॉलगर्ल्स को पकड़ा जो देश के अलग-अलग राज्यों की रहने वाली हैं। इसके अलावा होटल मैनेजर के फोन से 500 लड़कियों की तस्‍वीरें मिलने की बात सामने आई है जिससे साफ पता चलता है कि इस रैकेट के तार काफी गहरे हैं।

पुलिस ने 11 लड़कियों के अलावा तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है जो इस पूरे रैकेट को संचालित करते थे। गिरफ्तार हुए लोगों में होटल के मैनेजर राहुल शर्मा और होटल के कर्मचारी अंकित चौहान और सुनील शामिल हैं। क्या होटल का मालिक भी इस गोरख धंधे में शामिल था इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक रेड के दौरान काफी आपत्तिजनक सामान भी मिला है। इस मामले में चार लोग अभी फरार है।

Whatsapp पर फोटो भेज होती थी डीलिंग, सौदा तय होने के बाद कमरे में मीटिंग

जांच में सामने आया कि गिरोह व्हाट्सएप (Whatsapp) के जरिए ग्राहकों को सैकड़ों लड़कियों की तस्वीरें भेजता था। ग्राहक फोटो देखकर पसंद करता था और फिर उसे होटल बुलाया जाता था। होटल के महंगे कमरों और सूट्स में इस अवैध धंधे को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि विदेशी युवतियों की तस्वीरें भी क्लाइंट्स को भेजी जाती थीं। पकड़ी गईं 11 लड़कियों में एक लड़की नेपाल (Nepali Callgirls) की रहने वाली है।

विदेशी लड़कियां भी होती थीं सप्‍लाई, ग्रहकों से लेते थे इतने पैसे

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिलाओं ने पूछताछ के दौरान बताया कि ग्राहकों से 15 से 20 हजार रुपये लिए जाते थे, जबकि उन्हें एक रात के लिए 5 हजार रुपये मिलते थे। कुछ महिलाओं ने यह भी बताया कि होटल में विदेशी लड़कियां भी सेक्स वर्कर्स (Call Girls in Ghaziabad) के रूप में आती थीं। राहुल के मुताबिक वह ग्राहकों को वॉट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजता था, जिसके बाद वे होटल में आते थे। इसके अलावा लड़कियों को ग्राहकों के साथ दूसरे होटलो (Ghaziabad call girl in hotel) में भी भेजा जाता था। उनके लिए रूम की बुकिंग ऑनलाइन (Online Hotel Booking)की जाती थी।

छापेमारी के बाद ऐसा था होटल के कमरों का नजारा

छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने होटल के कमरों से कुल 11 महिलाओं को बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि उन्हें काफी समय से इसी होटल में रखा गया था और उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस अब इन महिलाओं के बैकग्राउंड की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि इन्हें किन परिस्थितियों में यहां लाया गया था।

बड़े बिजनेसमैनों का नाम आ सकता है सामने

एसीपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में चार और युवकों के नाम सामने आए हैं, जो छापेमारी के दौरान मौका पाकर होटल से फरार हो गए थे, उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कई बड़े व्यापारियों और बिजनेसमैन (Businessman) के नाम भी सामने आए हैं, जो इस रैकेट के नियमित ग्राहक थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस काले धंधे के पीछे छिपे तमाम बड़े चेहरों को बेनकाब किया जा सके।

इसे भी पढ़ें- घर छोड़कर अजीत सिंह से विवाह, धर्म परिवर्तन और अब रहस्‍मय मौत...पुलिस ने जलती चिता से खिंचवाई सना की लाश; पोस्‍टमार्टम से खुलेगा राज

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 15:01 IST