अपडेटेड 9 February 2026 at 13:54 IST

Ghaziabad Suicide: फ्लैट था 3 BHK फिर भी एक ही कमरे में 3 पत्‍नियों और 5 बच्चों के साथ सोता था चेतन; उस रात कैसे निकल गईं तीनों बहनें?

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की खुदकुशी मामले में पुलिस की जांच ने नया मोड़ ले लिया है।

Follow :  
×

Share


दीवार पर लिखा- I am Alone, डायरी पर- Sorry Papa और फर्श पर फैलीं तस्‍वीरें...गाजियाबाद में सुसाइड करने वाली तीनों बहनों ये राज आया सामने | Image: Republic

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की खुदकुशी मामले में पुलिस की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पिता चेतन कुमार के पारिवारिक जीवन की उलझनों (तीन विवाह, एक प्रेमिका, आर्थिक बदहाली और बच्चों की छूट चुकी पढ़ाई) पर अब गहराई से नजर रखी जा रही है। 3 BHK फ्लैट में पूरे परिवार का एक कमरे में ठहरना और चेतन के बदलते बयान इस केस की सबसे बड़ी पहेलियां बन चुके हैं।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तीन बेडरूम वाले फ्लैट में चेतन, उनकी तीन पत्नियां और पांच बच्चे सभी एक ही कमरे में सोते थे। पुलिस के पूछताछ में चेतन ने दावा किया कि देर रात तीनों बहनें चुपके से बाहर निकल गईं, बिना किसी को जगाए। इसे चेतन ने 'सामान्य बात' बताया, लेकिन अधिकारी इसे संदिग्ध मान रहे हैं। इतने लोगों के बीच बच्चों का अनजाने में बाहर जाना कैसे संभव? क्या घर का उदासीन माहौल इसके लिए जिम्मेदार था?

तीन शादियां, उलझी कहानी और बदलते बयान

चेतन की निजी जिंदगी जांच का सबसे कठिन पहलू है। उसने कबूल किया कि 2010 में सुजाता से पहली शादी, 2013 में हिना से दूसरी और 2018 में टीना से तीसरी हुई। लेकिन बच्चों की उम्र से टाइमलाइन मेल नहीं खा रही। सुजाता की 16 साल की बेटी उसके 'पहली पत्नी से बच्चे न होने' के दावे को चुनौती दे रही है। टीना (22 वर्ष) को लेकर तो चेतन ने पहले 'साली' कहा, बाद में पत्नी माना। बार-बार बदले जा रहे बयान खुदकुशी पर सवाल उठा रहे हैं।

शादियों के दस्तावेज गायब, तारीखें भूलीं पत्नियां

शादियों के कागजात मांगने पर चेतन और पत्नियां चुप रह गईं। सुजाता-हिना अशिक्षित हैं, उन्‍हें तारीख याद नहीं है। इसके बाद पुलिस अब मंदिरों, पड़ोसियों और गवाहों से सत्यापन कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पारिवारिक अव्यवस्था बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकती थी।

पढ़ाई छूटी, टूटे सपने

मरने वाली बहनें स्कूल से दूर थीं। चेतन का कहना है आर्थिक तंगी और पढ़ाई में कमजोरी से उनकी स्कूली शिक्षा बंद हो गई। पुलिस स्कूल रिकॉर्ड खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें- 3 हिंदू पत्नियां, एक मुस्लिम संग लिव इन और अवैध संबंध...गाजियाबाद में खुदकुशी करने वाली बहनों के पिता के खुले राज; GF भी छत से गिरकर मरी थी

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 12:35 IST