अपडेटेड 4 February 2026 at 10:25 IST

UP: कोरियन लवर गेम, 50 दिन-50 टॉस्‍क और उम्र 12, 14, 16 साल...गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने की खुदकुशी

उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है।

Follow :  
×

Share


UP: कोरियन लवर गेम, 50 दिन-50 टॉस्‍क और उम्र 12, 14, 16 साल...गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने की खुदकुशी | Image: Republic

उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी। बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है। गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी का मामला है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है। इनके पिता का नाम चेतन कुमार है, जो इस घटना के बाद अभी तक सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी। तीनों टारगेट गेम खेलती थीं। पुलिस के मुताबिक, इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था।

गेम का लास्ट स्टेज था, खुद को खत्म करने का था टास्‍क

पुलिस के मुताबिक सोसायटी में तीन सगी बहनों के सुसाइड करने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। बी-1 टावर की नौवीं मंजिल से कूदकर तीनों बहनों ने जान दे दी। उन्हें ऑनलाइन गेम में टास्क मिला था। परिवार वालों के अनुसार, तीनों लड़कियां करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। इस गेम का लास्ट स्टेज था। इसके तहत घर वालों से अंतिम बार मिलकर सबके फोटो लेने थे। इसके बाद सबको एक रूम में बंद हो जानाथा। इसके बाद तीनों को सुसाइड करना था।

खुद को अकेला करना होता है इस गेम का पहला टास्‍क

कोरियन ऑनलाइन गेम के कारण तीन जान जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, जिस गेम के कारण यह घटना घटी, उसके एडमिनिस्ट्रेटर खुद को राजा परिवार से जुड़ा बताते हैं। वे यूजर्स को टास्क देते हैं। इस गेम के आखिर में एक नोट भी लिखा जाता है। नोट उन्हें अधिक प्यार करने वाले मम्मी या पापा को लिखना होता है। इसमें होता है कि सॉरी, मम्मी या पापा, जब हम सुसाइड करते हैं तो हमलोगों की एक अपनी दुनिया बनती है।

आनलाइन गेम में पहला टास्क होता है फैमिली से बात नहीं करना और अकेले रहना। इसमें दूसरा टास्क होता है, जब परिवार मोबाइल ले ले तो रोना-धोना। खाना छोड़ देना। लास्ट गोल पूरा करने के बाद सुसाइड करना होता है।

सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा

पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर मम्मी-पापा सॉरी लिखा है। इसके अलावा उनके पूरे कमरे में कोरियन ऑनलाइन मोबाइल गेम के पैटर्न के अनुसार फोटोग्राफ्स जमीन पर फैले हुए देखे गए हैं। गेम का लास्ट गोल पूरा कर सुसाइड का मामला दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें- MP: पति की लाश के पास किया मेकअप, पहनी डिजाइनर साड़ी फिर बीयर पीकर खूब नाची...रील बनाने से रोकने पर पत्‍नी ने गला घोंट कर दी हत्या

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 10:25 IST